ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
मध्यप्रदेश

जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम, रवींद्र भवन में सिंधी नाट्य समारोह का अंतिम दिन

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। रविवार 01 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पिंडदान व तर्पण – श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट, भोपाल द्वारा संरक्षित संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक निश्शुल्क एवं विधि विधान से पिंड दान, तर्पण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम सुभाष नगर विश्राम घाट के गेट क्रमांक-चार के पास स्थित यज्ञशाला में रोजाना सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

सामूहिक क्षमावाणी – भेल जैन समाज द्वारा श्वेतांबर जैन जैन मंदिर परिसर में रविवार को नींव से शिखर की स्वर्णिम यात्रा बहुमान कार्यक्रम तथा सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम होगा। समाज के सचिव अरविंद जैन ने बताया सुबह 10 बजे सामूहिक रूप से परम पूज्य साध्वी अमित गुणा जी महाराज साहब की सुशिष्या अभिपूर्णा जी महाराज साहब की निश्रा में सबका बहुमान तथा सामूहिक क्षमापना करेंगे। इसके अलावा राजधानी के सम्पूर्ण जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी का विशेष कार्यक्रम रविवार को जवाहर चौक जैन मंदिर परिसर में शाम सात बजे से होगा।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित तांबे के अनुष्ठानिक पात्र ‘कलशा’ को दर्शकों के अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देखा जा सकता है।

मनोरंजक कार्यक्रम – शासकीय सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय (नूतन कालेज) के जेरियाटिक क्लब की ओर से प्रेस काम्पलेक्स स्थित बस्ती में वृद्धजन दिवस पर मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समय सुबह साढ़े 11 बजे है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी सितंबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

नाट्य कार्यशाला – इरा सोसायटी आफ आर्ट एंड कल्चर नाट्य संस्था द्वारा शिफा मंजिल में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी प्रतिदिन शाम पांच बजे से फिल्म कलाकार और वरिष्ठ रंगकर्मी तारिक मिर्जा के निर्देशन में अभिनय के गुर सीख रहे हैं।

सिंधी नाट्य समारोह – सिंधी रंग समूह की ओर से रवींद्र भवन में चल रहे सुंदर अगनानी स्मृति राष्ट्रीय सिंधी नाट्य समारोह में शाम छह बजे से थ्रू माइ विंडो और आइ लव यू का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर श्रीचंद मखीजा और प्रेम प्रकाश का सम्मान किया जाएगा। आज सिंधी नाट्य समारोह का अंतिम दिन है।

यूथ गेम्स शुभारंभ – खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का रंगारंग शुभारंभ तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस मौके पर मशहूर गायिका शिल्पा राव और पवनदीप राजन मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Back to top button