ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
मध्यप्रदेश

युवा रचनाकार ही मोड़ेंगे हमारी सोच का धार-ए-रुख

भोपाल। इश्क- मोहब्बत में डूबे शेर और उर्दू साहित्य पर वरिष्ठ साहित्यकारों की राय को जानने का मौका शनिवार को गांधी भवन में मिला। मप्र उर्दू अकादमी की ओर से ‘नई हवाओं का मौजूं-ए-गुफ्तगू क्या है’ के अंतर्गत कलम से मंच तक के तहत मुशायरा और सेमिनार का आयोजन शाम को मोहनिया सभागार में किया गया।

दो सत्रों में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम दो सत्रों पर आधारित था। प्रथम सत्र में सेमिनार के तहत वक्तागण के रूप में डा. मोईद रशीदी, अलीगढ़ एवं कमर जहां, बहराईच शामिल रहे। डा मोईद रशीदी ने कहा कि नई पीढ़ी ही में कोई बड़ा रचनाकार पैदा होगा, जिसके नाम से ये दौर पहचाना जाएगा। नई पीढ़ी बहुत ऊर्जा है। जरूरत इस बात की है कि वो साहित्यिक सिद्धांतों से समझौता न करे। कमर जहां ने कहा कि कानून साजी और उनको सफलता के साथ निष्पादन सरकारी विभाग के जिम्मे है, लेकिन सामाजिक स्तर पर हमारी सोच के धार-ए-रुख मोड़ने का काम हमारे रचनाकार ही कर सकते हैं। हमारे रचनाकार ऐसा साहित्य रचें, जो समाज में उपस्थित प्राचीन परंपराओं और समाज के विकास में रुकावट बनने वाले तत्वों को चिन्हित कर सके। इस सत्र का संचालन रिजवानउद्दीन फारूकी ने किया।

दूसरे सत्र में अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मोईद रशीदी ने की। कार्यक्रम के अंत में डा. नुसरत मेहदी ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

इन अशआरों को मिली श्रोताओं की भरपूर सराहना

इतना आसां नहीं लफ्जों को गजल कर लेना

शोर को शेर बनाने में जिगर लगता है

– डा मोईद रशीदी, अलीगढ़

मैं तेरे ख्याब वापस कर रहा हूं

मिरी आंखों में गुंजाइश नहीं है

– अबरार काशिफ, अमरावती

सूखते पेड़ से पंछी का जुदा हो जाना

ख़ुद-परस्ती नहीं अहसान-फरामोशी है

– आशु मिश्रा, बरेली

मैं रो पड़ूंगा बहुत भींच के गले न लगा

मैं पहले जैसा नहीं हूं, किसी का दुख है मुझे

– कमर अब्बास कमर, दिल्ली

Related Articles

Back to top button