ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
विदेश

कनाडा पर बरसे विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल

वाशिंगटन। विदेश मंत्री एस जयशंकर पांच दिवसीय अमेरिकी दौरे पर है। उन्होंने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में कहा कि कनाडा के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पहले वह (कनाडा) निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाता है। हमने सबूतों की मांग की है। यदि कनाडा सबूत देता है तो हम उस पर गौर करेंगे।

कनाडा बना टॉक्सिक कॉम्बिनेशन

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘भारत में संगठित अपराध में शामिल लोग कनाडा का रुख कर रहे हैं। साथ ही मानव तस्करी, हिंसा और आतंकवाद का कॉकटेल कनाडा में बढ़ रहा है। यह एक तरह से टॉक्सिक कॉम्बिनेशन बन गया है। जिन्हें कनाडा में पूरी जगह मिल रही है।’

#WATCH | External Affairs Minister Dr S Jaishankar and moderator Walter Russell Mead share a lighter note when asked about the India-Canada row during an interactive session at the Hudson Institute in Washington, DC pic.twitter.com/oZXSsB9hcZ

— ANI (@ANI) September 29, 2023

कनाडा में आतंकियों के लिए खुला माहौल

उन्होंने कहा कि कनाडा आतंकियों को अपने यहां शरण मजबूरी में दे रहा है। कनाडा में आतंकियों और हिंसा की वकालत करने वालों के लिए माहौल है। उन्हें कनाडा में खुला माहौल मिलता है। जयशंकर ने कहा, जहां मेरे राजनयिक दूतावास जाते हुए असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें धमकाया जाता है। इस कारण से मुझे कनाडा में वीजा प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर सस्पेंड करना पड़ा।

संयुक्त राष्ट्र में विश्वसनीयता की कमी

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में विश्वसनीयता की कमी है और प्रभावशीलता की भी। जब हम दुनिया के पास जाते हैं, तो हम उसको नीचे गिराने के दृष्टिकोण के साथ नहीं जाते। यह जरूरी है कि हम इसे बेहतर, कुशल और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले छह सालों में एक और अवधारणा ने जोर पकड़ा वह क्वाड है। पहली बार 2007 में इसका प्रयास किया गया, लेकिन यह टिक नहीं पाया। फिर 2017 में इसे पुनर्जीवित किया गया। अब यह लगातार मजबूत होता जा रहा है। हमें अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का सौभाग्य मिलेगा।’

Related Articles

Back to top button