ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

आचार संहिता लगने से पहले एमपी कैबिनेट की बैठक में होगे अहम फैसले

भोपाल। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन (चार अक्टूबर) के बाद कभी भी लागू हो सकती है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह आचार संहिता के पहले अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। इसमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य शहरों में विकास कार्य को लेकर अहम फैसले होंगे। भोपाल में कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर के निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी।

ग्लोबल स्किल पार्क होगा स्थापित

वहीं, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में भोपाल की तरह ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना का निर्णय लिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इंदौर, राजगढ़ और पुराने भोपाल में यातायात को सुगम बनाने के लिए 1999 में चार लेन वीआइपी मार्ग बनाया गया था। इस पर यातायात कई गुना बढ़ गया है। बार-बार जाम लगने की स्थिति बनती है, इसलिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए भोपाल के कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर बनेगा। इसकी लागत 2,745 करोड़ अनुमानित है।

450 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर

भू-अर्जन, पर्यावरण प्रबंधन पर 358 करोड़ रुपये व्यय होंगे। वहीं, ग्लोबल स्किल पार्क के माध्यम से युवाओं को विभिन्न विधाओं में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बैठक में विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया) की महिलाओं को भी लाड़ली बहनों की तरह 450 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने संबंधी निर्णय भी लिया जाएगा। बैठक में कुल 43 प्रस्ताव विचार के लिए रखे जाएंगे।

ये बनेंगी नई तहसील

उज्जैन में उन्हेल, बालाघाट में लामता, रायसेन में बम्होरी और सुल्तानगंज, मंदसौर में कायमपुर।

इन पंचायतों को बनाया जाएगा नगर परिषद

बैठक में मंदसौर में नाहरगढ़, सीधी में सेमरिया, शाजापुर में अवंतिपुर बड़ोदिया, मंदसौर बोलिया और गांधीसागर, सतना में सिंहपुर, शाजापुर में गुलाना, हरदा में रहटगांव को नगर परिषद बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button