ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
मध्यप्रदेश

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित का मकान बुधवार को तोड़ेगा नगर निगम

उज्जैन। सतना की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित आटो चालक का मकान बुधवार को टूटेगा। आरोपित के पिता ने सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर कच्चा मकान व धार्मिक स्थल बना रखा है। नगर निगम ने जगह खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

बता दें कि सतना की 15 वर्षीय नाबलिग से दुष्कर्म के आरोपित भरत सोनी का नानाखेड़ा स्थित मकान बुधवार को गिराया जाएगा। नगर निगम व पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम देगी। सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान व धार्मिक स्थल बना रखे हैं। इस पर आरोपित सोनी अपने माता-पिता व भाई-भाभी के साथ सालों से रह रहा था। पुलिस आरोपित सोनी को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए पुलिस डीएनए जांच रिपोर्ट के साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

आठ किमी तक पैदल घूमती रही बच्ची, किसी ने नहीं की मदद

गौरतलब है कि 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर सतना की नाबालिग बच्ची देर रात करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित भरत सोनी उसे अपनी आटो रिक्शा में बैठाकर ले गया और जीवनखेड़ी क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में करीब आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही। इस दौरान उसकी किसी ने मदद नहीं की थी। बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा चौराहे से करीब दांडी आश्रम के राहुल आचार्य ने उसकी अवस्था देखकर मदद की और पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल पकड़ा था आरोपित को

पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित भरत सोनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपित को घटनास्थल जीवनखेड़ी ले गई थी। यहां सोनी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया था। गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। कोर्ट ने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इंदौर में आरोपित का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द से जल्द ही सजा दिलवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button