ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बीमा कंपनी को कड़ी फटकार, फर्जी तर्क देने पर ठोका 20 हजार रुपये का जुर्माना जबलपुर हाईकोर्ट में पीजी मेडिकल काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट के खिलाफ याचिका, इन सर्विस कोटे को दी गई चु... Satna Ghourdang Firing Case Police Action: सतना में घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट करने वाले तीन आरो...
मध्यप्रदेश

100 से ज्यादा बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, आनन-फानन में कराया गया भर्ती, जानें क्या है पूरा मामला

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर से 100 बच्चों के बीमार होने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान (LNIPE) के सौ से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार हो गए हैं। इन सभी को फूड पॉइजनिंग की दिक्कत है। इन सभी छात्र-छात्राओं ने मंगलवार की दोपहर संस्थान के मैस में खाना खाया था। थोड़ी देर बाद जब इनकी तबियत खराब होने लगी तो इन्हें नवनिर्मित 1000 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। इतने छात्रों को मेडिसिन वार्ड में जगह नहीं मिली तो अस्पताल के लैब में बने स्लैब पर और कुछ बच्चों को तो वहीं जमीन पर लेटाकर इलाज शुरू किया गया।

वहीं दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर संस्थान के 100 से अधिक छात्रों एक समूह हॉस्टल के मैस में खाना खाने गया। खाना तो स्वादिस्ट था, लेकिन इसे खाने के थोड़ी देर ही छात्रों की तबियत खराब होने लगी। शाम तक सभी छात्रों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत आने लगी। चूंकि एक ही तरह की समस्या सभी छात्र छात्राओं में थी, इसलिए तुरंत सभी को नवनिर्मित 1000 शैया अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक इन सभी छात्र छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की दिक्कत है। हालात को देखते हुए सभी छात्र छात्राओं को पहले मेडिसीन वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन इनमें करीब दो दर्जन छात्रों की हालत ज्यादा खराब थी। इसलिए इन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ के मुताबिक तकरीबन 100 से अधिक छात्र छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत आई है। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उधर, LNIPE के रजिस्ट्रार अमित यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। ऐसे में मैस में बने खाने की जांच कराने की आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button