ब्रेकिंग
Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में... Delhi Fire Service Crisis: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं...
धार्मिक

सपने में ऐसे दृश्य दिखे तो कभी न करें शेयर, जीवन में कभी नहीं होती तरक्की

इंदौर। स्वप्न शास्त्र में सपनों को लेकर कई तरह से व्याख्या की गई है। स्वप्न शास्त्र में यह मान्यता है कि रात में सोने के दौरान हमें जो भी सपने दिखाई देते हैं, वे किसी बात का संकेत होते हैं और इस आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पता किया जा सकता है। कई भविष्यवेत्ताओं का भी मानना है कि सपने में दिखाई देने वाले प्रतीक, प्रतिष्ठान या घटनाओं को वास्तविक जीवन से जोड़कर देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्वप्न के बारे में बता रहे हैं, जिनका उल्लेख करना अशुभ हो सकता है। वास्तु एक्सपर्ट और स्वप्न शास्त्र के जानकार चैतन्य मलतारे इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

सपने में देवताओं के दर्शन

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में यदि आपको अपने आराध्य देवी या देवता के दर्शन होते हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि भविष्य में कोई बहुत ही बड़ा अवसर मिल सकता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो सकती है। इस सपने को भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

सपने में किसी की मौत होते देखना

कई बार लोगों को कुछ बुरे सपने भी आते हैं और लोग सपने में अपने किसी परिचित, रिश्तेदार या परिजन की मौत होते देख लेते हैं। ऐसा सपना व्यक्ति को डरा सकता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को शुभ बताया गया है। वास्तव में जिस व्यक्ति के बारे में ऐसा सपना देखा जाता है, उसकी उम्र लंबी हो जाती है। ऐसे सपनों का किसी के सामने जिक्र नहीं करना चाहिए।

सपने में माता-पिता को पिला रहे पानी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में अपने माता-पिता को पानी पिलाते हुए खुद को देख रहे हैं तो ऐसा सपना भी दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा सपना आपकी तरक्की का संकेत देता है। यदि आप इस सपने को किसी के साथ शेयर करते हैं तो जीवन में कई बाधाएं भी आ सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button