ब्रेकिंग
कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज आज आएंगे सतना, किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, व्‍येंकटेश लोक का करेंगे लोकार्पण

सतना। मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज सतना आएंगे। वे यहां किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और सतना शहरवासियों को व्‍येंकटेश लोक की सौगात देंगे।

आज सतना में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन

सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में आज सतना में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 1 लाख किसानों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे अधिक 65 हजार किसान सतना से होंगे। जबकि रीवा से 10 हजार सीधी और पन्ना से 8- 8 हजार, मऊगंज से 4 हजार, छतरपुर से 3 और उमरिया से 2 हजार किसानों के इस सम्मेलन में शामिल होने का अनुमान है।

स्थानीय हवाई पट्टी के पास के मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां

स्थानीय हवाई पट्टी के पास के मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कलेक्टर अनुराग वर्मा,एसपी आशुतोष गुप्ता,सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव झाड़े,अपर कलेक्टर ऋषि पवार और नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत कार्यक्रम की तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

लोकार्पित होगा व्‍येंकटेश लोक

किसान सम्मेलन में शामिल होने सतना आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव से ठीक पहले सतनावासियों को लगभग 1 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। वे यहां शहर के मुख्त्यारगंज में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत व्‍येंकटेश मंदिर परिसर में बनाए व्‍येंकटेश लोक का लोकार्पण करेंगे।

सीएम शिवराज जाएंगे व्यंकटेश मंदिर

किसान सम्मेलन में शामिल होने के पहले सीएम व्‍येंकटेश लोक का लोकार्पण करने व्यंकटेश मंदिर पहुंचेंगे। जहां से वे दो स्वैपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। वे व्‍येंकटेश लोक को जनता को समर्पित करने के साथ ही कई अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास- लोकार्पण भी करेंगे। बताया जाता है कि पहले 10 अक्टूबर को सतना में लाड़ली बहना योजना के तहत कार्यक्रम किए जाने की रूपरेखा तय की जा रही थी। जबकि किसान सम्मेलन कहीं और होना था, लेकिन 6अक्टूबर के बाद कभी भी आचार संहिता लगने की संभावनाओं के बीच 5 अक्टूबर को सतना में ही किसान सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button