ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

रीवा में मां-बेटे के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल, मामला दर्ज

रीवा। इंटरनेट मीडिया में मां बेटे की मारपीट के दो वीडियो अलग-अलग समय पर वायरल होने को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। जहां पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताते चले कि एक वीडियो में कुछ लोग अर्धनग्न महिला के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना गत 2 अक्टूबर को दुवारी गांव की है। पूरा मामला कुत्ते की मौत से जुड़ा है। एक अक्टूबर को गांव के ही रहने वाले शिवम सिंह नाम के शख्स का पालतू कुत्ता खेत में मृत हालत में मिला था। उसे शक था कि किसी ने कुत्ते को जान बूझकर करंट लगाकर मार डाला है।

गत 2 अक्टूबर को शिवम सिंह ने अपने खेत के पास दूसरे खेत में एक युवक को बिजली के तार बिछाते देखा। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ उसके पास पहुंचा और गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर शिवम ने उसे थप्पड़ भी जड़ दिए।

झड़प के समय नहा रही थी पीड़ित की मां

घटना के वक्त युवक की 60 वर्षीय मां नहा रही थी। शोर सुनकर वह बेटे को बचाने मौके पर पहुंच गई। जिसके चलते मौके पर उपस्थित शिवम सहित उसके साथियों ने महिला के साथ भी मारपीट की। बताया गया है कि उक्त मारपीट का वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं के साथी ही नहीं बनाया था जिसे बाद में इसे इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया।

दोनों वीडियो एक-एक कर वायरल कर दिए

3 अक्टूबर को आरोपियों ने युवक को पीटने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल होने के बाद वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा। पुलिस ने युवक को बुलाकर उसका बयान दर्ज किया। मेडिकल चेकअप भी कराया। उसने पुलिस को बताया कि वह पानी की मोटर लगाने के लिए खेत में बिजली के तार लगा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सेमरिया पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अगले दिन 4 अक्टूबर को आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया।

आरोपियों को चिह्नित कर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

अवनीश पांडेय, थाना प्रभारी सेमरिया

Related Articles

Back to top button