ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

बदला जाएगा कंगना रनोट की फिल्म ‘तेजस’ का नाम? टीजर की रिलीज डेट हुई अनाउंस

इंदौर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं, अब जल्द ही कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना का दमदार रोल देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में कंगना एयरफोर्स पायलट के किरदार में होंगी। फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। अब फैंस को इस फिल्म के टीजर रिलीज का इंतजार है। तेजस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा ने किया है। कंगना तेजस गिल का रोल करती नजर आएंगी।

कंगना का फैंस को स्पेशल मैसेज

वहीं, अब कंगना रनोट ने ‘तेजस’ के टीजर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गई है कि फैंस ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। फिल्म से सामने आया कंगना का फर्स्ट लुक भी फैंस को काफी पसंद आया है। ‘तेजस’ का टीजर नेशनल हॉलिडे गांधी जयंती पर रिलीज किया जाएगा। कंगना ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, फैंस ने डिमांड की है कि तेजस का नाम बदलकर उरी 2 कर दिया जाए। बता दें कि तेजस फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ‘तेजस’ फिल्म की टक्कर गणपत, टाइगर नागेश्वर राव, और यारियां 2 से होगी।

वायु सेना पर आधारित है फिल्म

‘तेजस’ फिल्म से दर्शकों के सामने वायुसेना के पायलट के सामने आने वाली चुनौतियों को पेश किया जाएगा। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे वायुसेना देश की रक्षा जमकर मेहनत करती है। कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 की बात करें, तो यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म से कंगना के बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक सामने आए हैं। कंगना के आउटफिट पर ट्रेडिशनल अंदाज में बारीकी से काम किया गया है। एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल के जरिए ‘चंद्रमुखी 2’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बताया है।

Related Articles

Back to top button