ब्रेकिंग
Indore-Ujjain Medical Corridor: इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा देश का बड़ा मेडिकल टूरिज्म कॉरिडोर, 2000 क... Janakpuri School Rape: जनकपुरी स्कूल रेप केस में महिला टीचर गिरफ्तार, 3 साल की मासूम से हुई थी दरिंद... UP Crime News: मुरादाबाद में खौफनाक वारदात, महज 300 रुपये के लिए ट्रक चालक ने की मैकेनिक की हत्या Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो...
मध्यप्रदेश

स्कूल आते-जाते वक्त 11 साल की बच्ची से करता था छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

इंदौर। दो दिन पहले इंदौर में चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला आया था। अब 11 साल की बच्ची छेड़छाड़ की शिकार हो गई। भंवरकुआं थाना पुलिस ने मामले में मेडिकल पर काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित चार महीने से परेशान कर रहा था। स्कूल से आते और जाते वक्त उसका पीछा करता था।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के बयानों पर आरोपित प्रवीण मांगीलाल झंकारे निवासी शांति पैराडाइज शिवधाम कालोनी लिंबोदी को गिरफ्तार किया है। आरोपित इंद्रपुरी कालोनी में छाबड़ा मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। माता-पिता के साथ थाने आई।

चार महीने से कर रहा परेशान

बच्ची ने बताया कि प्रवीण चार महीने से पीछे पड़ा है। स्कूल आते और जाते वक्त कमेंट्स करता है। कईं बार उसके पीछे-पीछे आता है। उसने मां, दादा और बुआ के नंबर ले लिए और अश्लील मैसेज करना शुरू कर दिए। स्वजन ने उसे कईं बार समझाया भी। शनिवार को वह बच्ची की तरफ इशारा कर दोबारा मैसेज करने लगा। स्वजन थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

होम ट्यूटर से दुष्कर्म

इंदौर। एमजी रोड़ थाना पुलिस ने भी एक होम ट्यूटर की शिकायत पर 26 वर्षीय सुनील दीक्षित निवासी सुदर्शन नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपित परिचित हैं। पीड़िता का आरोप है कि सुनील ने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button