ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज फिर हुए भावुक, बोले- मरते दम तक चुकाता रहूंगा प्रदेश की जनता से मिले प्यार का कर्ज

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर के जहाजपुर ग्राम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम शिवराज यहां जनता के बीच पहुंचकर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्‍यशाली मानता हूं कि मध्‍य प्रदेश की जनता से मुझे हमेशा एक परिवार के सदस्‍य की तरह प्‍यार मिला और इस प्‍यार का कर्ज मरते दम तक उनकी सेवा करके चुकाता रहूंगा।यह मेरा वादा है।

— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 8, 2023

सीएम शिवराज ने कार्यक्रम के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जहाजपुरा वालों, तुमने पुकारा और मैं चला आया। आपके इस प्यार पर जिंदगी न्योछावर है। मध्यप्रदेश की जनता से मेरा अद्भुत रिश्ता है। मैहर से जबलपुर कल रात (शनिवार को) बाय रोड गया, तो आधी रात को भी जनता सड़कों पर खड़ी थी और हर जगह भैया, मामा कह रही थी। जनता का प्यार देखकर, मेरा तो जीवन धन्य हो गया।

सीएम शिवराज ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना अद्भुत योजना है। बहनों को आंसू न बहाना पड़े। 1000-500 रुपये के लिए उन्हें हाथ न फैलाने पड़ें, इसके लिए मैंने यह योजना बनाई ताकि अपनी बहनों की जिंदगी बदल पाऊं। सबसे पहले मैंने लाड़ली लक्ष्मी और उसके बाद कन्या विवाह योजना बनाई। मैंने मुख्यमंत्री बनकर नहीं, हमेशा परिवार के भाव से सरकार चलाई। मैंने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना बनाई और तय किया कि जिन गरीबों के पास रहने की जमीन नहीं है, उन्हें जमीन उपलब्ध कराएंगे।

Related Articles

Back to top button