ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मनोरंजन

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं SRK की पत्नी, बिजनेस वुमन होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं गौरी

इंदौर। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी खान ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा नहीं होने के बावजूद वे बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश स्टार वाइफ हैं। गौरी ने अपने बिजनेस से दुनियाभर में नाम कमाया है। आज उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ के अप्स एंड डाउन के बारे में बताने जा रहे हैं। गौरी एक्टिंग की दुनिया से दूर ही रहती हैं। लेकिन वे हमेशा अपने काम की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में गौरी काफी सक्सेसफुल रही हैं। आज वे बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं।

पंजाबी फैमिली में हुआ गौरी का जन्म

गौरी का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को पंजाबी फैमिली में हुआ था। वे दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई यहीं से पूरी की है। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से हिस्ट्री में बीए ऑनर्स करने के बाद गौरी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया था।

शादी के बाद शिफ्ट हुई मुंबई

साल 1991 में गौरी छिब्बर, शाहरुख खान से शादी के बाद गौरी खान बन गईं। वे अपने पति के साथ मुंबई आ गईं। मुंबई में अपना बिजनेस सेट अप करने के बाद गौरी ने अपने पति शाहरुख के साथ मिलकर 2002 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की। गौरी ने प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म मैं हूं ना से हिंदी सिनेमा में एंट्री ली।

डिजाइनर से बनी प्रोड्यूसर

इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन समेत कई स्टार मौजूद थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद गौरी ने फिल्म ओम शांति ओम, पहेली, बिल्लू, चेन्नई एक्सप्रेस, बदला, रईस और जवान जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। जवान की शानदार सक्सेस के बाद गौरी, शाहरुख की अपकमिंग फिल्म डंकी को भी प्रोड्यूस कर रही हैं।

मन्नत को किया डिजाइन

गौरी प्रोड्यूसर बनने के बाद इंटीरियर डिजाइनर बनीं और इसकी शुरुआत हुई उनके शानदार घर मन्नत से। शाहरुख ने साल 2001 में मुंबई में एक घर खरीदा था। शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने यह घर खरीद तो लिया था, लेकिन उसके इंटीरियर के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।

उस समय शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी को 6 मंजिला घर का इंटीरियर करने को कहा। गौरी ने काफी मेहनत और सूझबूझ से मन्नत का शानदार इंटीरियर किया। आज वह घर एक दम महल जैसा दिखाई देता है। इसी के बाद गौरी ने इंटीरियर के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया। साल 2010 में गौरी ने अपनी दोस्त सुजैन खान के साथ एक इंटीरियर प्रोजेक्ट पर काम किया। गौरी और सुजैन ने साथ मिलकर द चारकोल फाउंडेशन को भी लॉन्च कर चुकी हैं।

लॉन्च किया अपना डिजाइनिंग स्टोर

साल 2014 में गौरी ने मुंबई के वर्ली में द डिजाइन सेल नाम से अपना पहला स्टोर लॉन्च किया था। इसके तीन साल बाद गौरी ने डिजाइन स्टूडियो गौरी खान डिजाइन्स को लाॅन्च किया। इब तक गौरी कई बॉलीवुड सितारों का घर डिजाइन कर चुकी हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया, करण जौहर का बंगला और आलिया भट्ट की वैनिटी वैन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर भी गौरी ने ही डिजाइन किया है।

इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन गौरी

गौरी के डिजाइनिंग स्टोर की कीमत 150 करोड़ है। वे बॉलीवुड की सबसे रईस स्टार वाइफ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी की कुछ संपत्ति 1600 करोड़ रुपये है। मुंबई से लेकर दिल्ली, अलीबाग, लंदन, दुबई और लाॅस एंजेलिस में भी उनकी करोड़ों की प्रापर्टी है। वहीं, बेंटले काॅन्टिनेंटल जीटी जैसी कई लग्जरी गाड़ियां गौरी के पास है।

Related Articles

Back to top button