ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
छत्तीसगढ़

हाइवे पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, युवक के साथ युवतियों ने भी जमकर बरसाए लात-घूंसे, 10 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में शनिवार की देर रात सरेराह नेशनल हाइवे पर मारपीट का मामला सामने आया है।मारपीट की इस घटना में युवकों के साथ युवतियों ने भी मारपीट की। घटना का वीडियों इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार कर तीन कार जब्त कर लिया।

तेलीबांधा पुलिस थाने से मिली जानकारी के नशे की हालत में पार्टी करने के बाद युवक तेज रफ्तार में कार चला रहे थे, इसी बीच ओवरटेक करने पर दूसरे कार चालक के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवकों के साथ युवतियां भी सरेराह लात-घूंसे चलाने लगे।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

घटना शनिवार रात 12 जोरा ओवर ब्रिज में घटी।कार साइड लेने के नाम पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में डिंपल ईसरानी पति शैलेेष की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 323, 341, 506, 147 का केस दर्ज कर सात आरोपितों आकाश शर्मा, राहुल वैष्णव, गौतम सिंह राजपूत, रवरी भारती, आसिमा लाल, अपूर्व भट्टाचार्य और अजय महापात्र को गिरफ्तार कर लिया।

ये सभी आरोपित मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद अमलीडीह में छिपे हुए थे। जांच में साफ हुआ कि घटना के दौरान आरोपित और वाहन चालक शराब पी रखे थे। जिस पर दोनों पक्षों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई और तीन कार को जब्त किया गया। इसी तरह दूसरे पक्ष से रावरी भारती के साथ मारपीट और दांत से काट कर चोट पहुंचाने पर धारा 294, 323, 506, 34 का केस दर्ज कर महावीरनगर के शैलेश इशरानी,डिंपल ईसरानी और आकाश सचदेव को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button