ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
मध्यप्रदेश

चुनाव की घोषणा के बाद बोले शिवराज- व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचें, यह शत्रुता नहीं

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में चुनाव तारीख की घोषणा के बाद अब प्रतिक्रियाओं का दौर आरंभ हो गया है। मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। चुनाव से सरकार बनती है जो प्रदेश और जनता का भविष्य तय करती है इसलिए मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

#WATCH मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा पर CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। चुनाव से सरकार बनती है जो प्रदेश और जनता का भविष्य तय करती है इसलिए मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें… मैं राजनीतिक दलों से अनुरोध करता हूं… pic.twitter.com/pytdkAvqcG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2023

श‍िवराज ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों से अनुरोध करता हूं कि चुनाव में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप करने से बचे। यह शत्रुता नहीं है।

वहीं मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी। विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर काे कराया जाएगा। आज चुनाव की घोषणा के साथ ही मध्‍य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हाे गई है।

21 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन लिए जाएंगे। दो नवंबर तक अभ्यर्थी नामांकन वापस ले सकेंगे। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मप्र में पांच दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button