ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
खेल

ये दो खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का पासा ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ जानिए भारत से कौन

चेन्नई। आईसीसी क्रिकेट वनडे विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) में आज चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों देशों के लिए यह विश्वकप की शुरुआत है।

दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि मुकाबला रोमांचक होगा। इस बीच, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उन दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो मैच का पासा पलटने का दमखम रखते हैं।

संजय मांजरेकर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और भारत के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत अहम है। दोनों खिलाड़ियों का वनडे में शानदार रिकॉर्ड रहा है।

IND vs AUS in Chennai

संजय मांजरेकर का मानना है कि मौजूदा विश्व कप को उनका आखिरी विश्व कप कहना विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के साथ अन्याय है। कोहली और स्मिथ पिछले दशक के दो सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने लगातार रन बनाए हैं।

मांजरेकर ने कहा, ‘हमें कभी भी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ जैसे लोगों के साथ ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए (विश्व कप के बाद वनडे संन्यास), क्योंकि ये वे लोग हैं जो बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। ये खिलाड़ी स्तरीय बल्लेबाजी करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार रहते हैं।’

Virat Kohli Record in Word Cup

2019 विश्व कप में विराट कोहली शतक लगाने में असफल रहे थे, लेकिन वह अच्छी लय में थे और 55.37 की औसत से 443 रन बनाते हुए पांच अर्धशतक लगाए थे।

विराट विश्व कप इतिहास में 26 मैचों में 1030 रन के साथ भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस सूची में महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर पहले स्थान पर हैं।

Related Articles

Back to top button