ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी सूची जारी, तीन सांसद और पूर्व 15 मंत्रियों को उतारा मैदान में

रायपुर।  भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 64 विधानसभा के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और तीन सांसद को टिकट दिया गया है। इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक 85 सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम घोषित हो गए हैं। पांच पर नाम जारी करना बाकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 64 सीटों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

आज जारी सूची में पूर्व मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले, धमतरी विधायक रंजना साहू व दयालदास बघेल को मौका दिया गया है। बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मौका दिया गया है। सूची में कुछ दिनों पहले वायरल सूची में शामिल ज्यादातर नाम है।

तीन सांसदों को पार्टी ने उतारा मैदान में

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार पार्टी ने सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। सरगुजा से सांसद व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं गोमती साय को पत्थल गांव से मौका दिया गया है। इसके अलावा अरूण साव लोरमी विधानसभा से मैदान पर होंगे।

पहले चरण में सात नवंबर को होगा मतदान

सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में सात नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा तीन दिसंबर को होगी।

70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 को होगा मतदान

पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें बस्तर की 12 और राजनांदगांव की आठ विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें से 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटें हैं। वहीं दूसरे चऱण में बाकी 70 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट के अलावा सभी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं डोंगरगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

देखिये सूची…

Related Articles

Back to top button