ब्रेकिंग
Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में बसपा ने जारी की पथरिया विधायक रामबाई समेत 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

भोपाल। प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी सोमवार रात जारी कर दी है। इसमें पथरिया (दमोह) से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह समेत 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने जातिगत समीकरणों को देखते हुए सामान्य, ओबीसी अनुसूचित जाति (अजा) और अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम लगभग एक सप्ताह पहले ही तय कर लिए थे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की सूची की प्रतीक्षा में घोषणा नहीं की थी। प्रदेश में पहली बार बसपा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है।

178 सीटों पर बसपा और 52 पर (जीजीपी) चुनाव लड़ेगी। इसके पहले जारी दो सूचियों में बसपा 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से दो उम्मीदवार चुनाव जीते थे।

उम्मीदवार — विधानसभा क्षेत्र — जिला

रामबाई सिंह– पथरिया– दमोह

सोनेराम कुशवाह –जौरा –मुरैना

सोनेराम धाकड़ उर्फ सोनी– सबलगढ़ -मुरैना

रामवरन सिंह –अंबाह– मुरैना

महेश कुशवाह –विजयपुर– शिवपुर

राजू चौधरी –भांडेर –दतिया

ह्रदेश कुशवाह –खरगापुर –टीकमगढ़

घासीराम पटेल –राजनगर –छतरपुर

डीलमणी सिंह उर्फ बब्बू राजा –छतरपुर– छतरपुर

महेंद्र गुप्ता– बिजावर — छतरपुर

सुभाष शर्मा उर्फ डोली– चित्रकूट– सतना

रामायण साकेत— मनगवां –रीवा

रानी वर्मा– सिहावल — सीधी

विजय कुमार विरसा– जैतपुर — शहडोल

सुभाष मरकाम —सिहोरा –जबलपुर

अजाव लाल शास्त्री– वारा सिवनी– बालाघाट

पंचेश्वर गुरुजी– कटंगी– बालाघाट

अहिरवरन सिंह गुर्जर –शिवपुरी -शिवपुरी

उमा देवी वर्मा– गोविंदपुरा –भोपाल

सविता अहिरवार– गाडरवारा –नरसिंहपुर

विक्रम हिरपाची– छिंदवाड़ा– छिंदवाड़ा

इंदल राव खातरकर– मुलताई– बैतूल

संदीप अटूट — खंडवा — खंडवा

वद्रीलाल कटारिया — आष्टा — सीहोर

बलवंत सिंह गुर्जर — सुवासरा — मंदसौर

दिलीप कासडेकर — नेपानगर — बुरहानपुर

Related Articles

Back to top button