ब्रेकिंग
बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंच पर पहुंचे, आचार संहिता लगने के बाद पहली चुनावी सभा

शहडोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जन आक्रोश यात्रा का समापन करने कुछ देर बाद ब्यौहारी पहुंच चुके हैं। वे वहां सभा को संबोधित करेंगे। जन आक्रोश यात्रा 21 सितंबर से 30 विधानसभा क्षेत्रों में घूमते हुए ब्यौहारी पहुंची है, जिसका समापन आज हो रहा है। जन आक्रोश यात्रा के समापन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल समेत अन्य बड़े नेता शामिल हैं।कार्यक्रम स्थल पर चहल-पहल नजर आ रही है। कांग्रेस ने इसके लिए काफी व्यवस्था की है शानदार मंच और सभा पंडाल सजाया गया है।

कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ पहुंचे सतना

कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ सतना हवाई पट्टी पहुंचे। कार्यकर्ताओं से की मुलाकात। कुछ ही देर बाद शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचे, राहुल गांधी की सभा में शामिल होंगे।

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी आज शहडोल जिले के ब्यौहारी में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे आमसभा को संबोधित करेंगे। आचार संहिता लगने के बाद किसी बड़े कांग्रेस नेता की यह विंध्य में पहली रैली है। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है। विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं व लोगों को सभा में शामिल करने की तैयारी है। ब्यौहारी के बिजली आफिस के सामने मैदान में सभा होगी, जिसकी क्षमता करीब एक लाख लोगों की है।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता होंगे शामिल

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि राहुल गांधी जन आक्रोश यात्रा का समापन करने 11.30 बजे ब्यौहारी पहुंचेंगे। 12 बजे से वे सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रूट थ्री की जन आक्रोश यात्रा 21 सितंबर से 30 विधानसभा क्षेत्रों में घूमते हुए ब्यौहारी पहुंची है, जिसका समापन मंगलवार को हो रहा है। जन आक्रोश यात्रा के समापन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं सभा

शहडोल के पकरिया गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जुलाई को सभा कर चुके हैं। उन्होंने यहां से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत की थी और पेसा कानून समितियों, स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों, जनजातीय समुदाय से चर्चा की थी।विंध्य पर है दोनों पार्टियों की नजर

विंध्य क्षेत्र के शहडोल, अनूपपुर और उमरिया आदिवासी बहुल जिले हैं। साथ ही ये जिले छत्तीसगढ़ राज्य से भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में मोदी के बाद राहुल गांधी की सभा आदिवासी वोटरों को रिझाने का प्रयास है। विंध्य की 30 सीटों पर भी दोनों पार्टियां की नजर है। 2018 में इन 30 सीटों में भाजपा को 24 और कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली थी।

उपचुनाव में कांग्रेस के खाते से अनूपपुर सीट चली गई और इस तरह विंध्य में कांग्रेस के पास सिर्फ पांच सीटें बची हैं। 2013 के चुनाव में कांग्रेस का 10 सीटों पर कब्जा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी के ब्यौहारी आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी जनसभा में शामिल होंगे।

राहुल गांधी की सभा में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, रीवा, सीधी, सतना, कटनी व जबलपुर सहित अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं व आमजन से अधिक से अधिक संख्या में सभा स्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button