ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

विधानसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड के परिदृश्य से मप्र की पूर्व सीएम उमा भारती गायब

छतरपुर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है फिर भी दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गायब हैं। खासतौर पर बुंदेलखंड में उमा की हाल के चुनावों में खासी सक्रियता दिखती रही है। इस बार वह नजर नहीं आ रहीं।

समर्थकों का उत्‍साह नदारत

छतरपुर-टीकमगढ़ जिलों की सीटों पर उनके समर्थकों में भी कोई उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले शिवराज सरकार में अल्प समय के लिए उनके भतीजे राहुल लोधी को जिस प्रकार से मंत्री बनाया गया है, उससे भी वह खुश नहीं हैं। समर्थक भी मान बैठे हैं कि इससे ज्यादा फिलहाल उमा दीदी के कोटे में कुछ आने वाला नहीं है। उमा की इस चुप्पी के अब तरह-तरह से निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

प्रीतम लोधी को पिछोर से टिकट दिया

भतीजे राहुल लोधी को मंत्री बनाए जाने के अलावा भाजपा ने ग्वालियर अंचल की पिछोर विधानसभा सीट पर उमा भारती के समर्थक प्रीतम लोधी को टिकट दिया है, फिर भी वह सक्रिय नहीं दिख रही हैं।

नाखुशी का यह कारण

जानकारों का कहना है कि उनकी नाखुशी का एक कारण यह भी है कि प्रीतम को उस सीट से टिकट दिया गया जिसे कांग्रेस का अभेद किला माना जाने लगा है। हालांकि बुंदेलखंड के लोधी वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने प्रीतम को मौका देकर लोधी समाज को संदेश दिया है। वह भी तब जबकि ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उन्हें पार्टी से निकाला गया था। कुछ दिनों पहले ही उन्हें पार्टी में फिर शामिल किया गया।

तीन माह पहले उत्साहित थी बोलीं- हम लड़ेंगे नहीं लड़ाएंगे

बुंदेलखंड में उमा भारती अपना मजबूत दबदबा रखती हैं। तीन माह पहले छतरपुर के हनुमान मंदिर में पूजा करने आईं तब उत्साहित दिखीं थी। पत्रकारों के सुवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि इस बार वह चुनाव लड़ेंगी, नहीं बल्कि लड़वाएंगी।

Related Articles

Back to top button