ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प... पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में...
विदेश

इजरायल ने किया गाजा के बॉर्डर इलाकों पर कब्जे का दावा, हथियार लेकर पहुंचा पहला US प्लेन

तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच पांचवें दिन भी जंग (Israel Hamas War) जारी है। दोनों तरफ अब तक 3000 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं युद्ध का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है।

इजरायल (Israel) का पलटवार जारी है। इजरायल ने गाजा पट्टी से बॉर्डर वाले इलाकों पर कब्जा करने का दावा किया है। शनिवार सुबह हमास ने अचानक इजरायल पर 5000 रॉकेट दागे थे। अब इजरायल जवाबी हमले कर रहा है। उसका कहना है कि वह अब तक 4500 मिसाइलों से हमास के आतंकियों पर हमला कर चुका है।

हथियार लेकर इजरायल पहुंचा पहला अमेरिकी विमान

इजरायल – हमास युद्ध के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने एक तरह से इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। अब अमेरिका ने इजरायल को हथियार मुहैया करवाना भी शुरू कर दिया है। हथियार लेकर अमेरिका का पहला सैन्य विमान इजरायल पहुंचा।

तुर्की ने इस पर आपत्ति ली है। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने गाजा में संभावित ‘गंभीर नरसंहार’ की आशंका जताते हुए अमेरिका की आलोचना की। इससे पहले अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि अमेरिका अपना एक युद्धपोत इजरायल के करीब तैनात कर रहा है।

हमास ने कैसे किया हमला, अध्ययन कर रही भारतीय सेना

इस बीच, भारतीय सेना इस बात का बारीकी से अध्ययन कर रही है कि हमास के आतंकियों ने इजरायल पर इतना बड़ा हमला कैसे किया और इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां कहां नाकाम रहीं।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित भारतीय सेना के कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है

Related Articles

Back to top button