ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...
देश

एशियाई खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों से मिले पीएम मोदी, कहा- गर्व है नारी शक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया

एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में शामिल हुए भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमने जितने भी खेलों में भाग लिया। उसमें से अधिकतर में पदक लेकर आए हैं। 20 इवेंट तो ऐसे थे जिनमें आज तक भारत पोडियम फिनिश मिली नहीं थी। कई खेलों में आपने एक नया रास्ता खोला है। पीएम मोदी ने कहा, जब आप सफल होकर आए तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है। विदेशी धरती पर इस बार सबसे ज्यादा पदक भारत ने जीता है।

नारी शक्ति पर गर्व है

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी नारी शक्ति ने एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया। यह देश की बेटियों के सामर्थ्य के बारे में बताता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस बार पदक तालिका में कम उम्र के बहुत से एथलीट्स ने अपना स्थान बनाया है। जब कम उम्र के खिलाड़ी ऊंचाई को पाते हैं तो वे हमारे खेल राष्ट्र की पहचान बनते हैं। यह खेल राष्ट्र की निशानी हैं।’

#WATCH | PM Modi appeals to all Asian Games winners to spread the message of drug-free India pic.twitter.com/KbEVQMJzc4

— ANI (@ANI) October 10, 2023

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधा

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयत्न है खिलाड़ियों को सबसे बेहतरीन सुविधाएं मिलें। उन्हें देश-विदेश में खेलने का मौका मिले। गांव में रहने वाले खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं और मौके मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘खेलो इंडिया योजना के तहत तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग चल रही है। सरकार एथलिटों के ऊपर अगले 5 साल में तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।’

Related Articles

Back to top button