ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
दिल्ली/NCR

ओम बिड़ला ने विदेशी महिला मेहमान से ऐसे मिलाया हाथ, नहीं ले रहे थे छोड़ने का नाम, वीडियो हुआ जमकर वायरल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन कर दिया है। भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के व्यापक ढांचे के तहत भारत की संसद द्वारा यशोभूमि में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है। 9वें G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (P20) में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किभारत चंद्रमा पर उतरा। भारत ने G20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नौवें पी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिखर सम्मेलन दुनिया की संसदीय प्रथाओं का ‘महाकुंभ’ है। संसद बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। भारत की G20 अध्यक्षता की थीम के अनुरूप, 9वें पी20 शिखर सम्मेलन का विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ है। इस कार्यक्रम में G20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे। 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के जी20 का सदस्य बनने के बाद पैन-अफ्रीकी संसद पहली बार पी20 शिखर सम्मेलन में भाग

लोकसभा अध्यक्ष ने किया मेहमानों का स्वागत

इस P20 समिट में आए हुए विदेशी मेहमानों का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जोरदार स्वागत किया है। लेकिन वहीं ओम बिरला जब महिला विदेशी मेहमान का स्वागत कर रहे थे तब महिला विदेशी मेहमान ने ओम बिरला से हाथ मिलाया। जिसके बाद ओम बिरला मानों हाथ ही नहीं छोड़ रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जैसे ही विदेशी महिला मेहमान ओम बिरला के पास आई तो उन्होंने अपना परिचय देते हुए हाथ मिलाया जिसके बाद ओम बिरला ने ऐसे हाथ मिलाया जैसे उनका हाथ चिपक गया हो और साथ ही चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी।

ओम बिरला ने किया सं​बोधित

सभी मेहमानों के स्वागत के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) में कहा, “ये अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत की अध्यक्षता में जी 20 लीडर समिट में नई दिल्ली डिक्लेरेशन को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। ये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व और वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है। ये वैश्विक चुनौतियों पर जी 20 देशों की एकजुटता और प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। पी 20 सम्मेलन लोकतांत्रिक मुल्यों अंतरराष्ट्रीय संयोग तथा वैश्विक महत्व के विषयों एंव समकालीन चुनौतियों के समाधान से साझा संसदीय प्रयासों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button