ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान जैसलमेर हादसा: 'मानक ताक पर रखकर बनी थी बस', जांच कमेटी ने माना- इमरजेंसी गेट के सामने लगाई गई थी सी... 'कांतारा चैप्टर 1' ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार, विक्की कौशल की 'छावा' से महज... वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा, ... शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी, सेंसेक्स और निफ्टी... त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश: IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी, यात्री बोले- घर कैसे जाएंगे? UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट, जानिए 20 मीटर की ... दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है, किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए 'द... प्रदूषण का 'खतरा' घर के अंदर भी! बढ़ते AQI से बचने के लिए एक्सपर्ट के 5 आसान उपाय, जानें कैसे रखें ह... शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है? जानें...
मध्यप्रदेश

आंशिक बादल छाए, लुढ़केगा दिन का तापमान, ग्वालियर, चंबल संभाग में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से फिलहाल रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में वर्षा होने की भी संभावना है। रविवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की मौजूदगी के कारण रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। उधर रविवार को प्रदेश में सबसे कम 18.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में रिकार्ड किया गया।

इन इलाकों में वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके असर से पंजाब के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के पास बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। दक्षिणी हवा चलने से वातावरण में नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादल छाने लगे है। इस वजह से रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि रात के समय उत्तरी हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

बादल छंटने पर लुढ़केगा रात का पारा

रविवार-सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। इससे बादल छंटने के बाद मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button