ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

मोदी सरकार लेकर आ रही नई योजना

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था, “हम आने वाले सालों में एक नई योजना लेकर आ रहे हैं जिससे उन परिवारों को फायदा होगा जो शहरों में तो रहते हैं लेकिन किराए के घरों, झुग्गी-झोपड़ियों, चॉल और अनधिकृत कॉलोनियों में कुछ महीनों में लागू हो सकती है योजना अगले 5 सालों में होम लोन लेना सस्ता हो सकता है। सरकार होम लोन पर ब्याज सब्सिडी योजना (Home Loan Subsidy Scheme) बनाने पर विचार कर रही है।

केंद्र सरकार अगले पांच सालों में छोटे शहरी आवास के लिए सब्सिडी वाला लोन देने के लिए 60,000 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। साल 2028 तक के लिए प्रस्तावित इस स्कीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार के इस फैसले से मिडिल क्लास वाले उन लोगों का सपना साकार हो सकता है जो खुद का घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

मोदी सरकार नई हाउसिंग स्कीम

मिडिल क्लास का हर परिवार अपने घर का सपना देखता है। इस सपने को साकार करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार नई हाउसिंग स्कीम लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानेंतो सरकार जल्द ही शहरी गरीबों और मिडिल क्लास के लिए 60,000 करोड़ रुपये की नई ब्याज सब्सि डी शुरू करेगी। व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने इस संबंध में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव को पहलेही मंजूरी दे दी है। नई योजना के तहत पात्र घरों का कारपेट एरिया काफी अधिक होने की संभावना है।

कुछ महीनों में लागू हो सकती है योजना

रॉयटर्स के अनुसार, इस साल के आखिरी में होने वाले चुनावों और 2024 में होने वाले आम चुनावों से पहले ये योजना लागू हो सकती है। पिछले महीने, केंद्र ने चुनाव से पहले महंगाई पर लगाम लगाने के लिए घरेलू रसोई गैस की कीमतों में लगभग 18% की कटौती की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए भाषण में पहली बार घर खरीदने वालों के लिए बैंक लोन में राहत देने की योजना की घोषणा की थी, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बताई थी।

5 साल तक के लिए योजना

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की यह योजना पांच वर्षों तक चलेगी। इसके जरिए 50 लाख रुपये तक के होम लोन की रकम पर प्रति वर्ष 3-6% की ब्याज छूट देने की योजना है। एक अधिकारी ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस से बताया है कि ईएफसी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, आवास और शहरी विकास मंत्रालय, वित्त मंत्रालय नेइस पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट संभवतः जल्द ही इस पर विचार करेगी।

Related Articles

Back to top button