ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
धार्मिक

Navratri 2023: आयुष्मान समेत नवरात्र के तीसरे दिन बन रहे 5 शुभ संयोग, देवी मां की बरसेगी कृपा

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। हर दिन देवी मां के अलग रूप को समर्पित होता है। देवी मां की सेवा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन पांच शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें दुर्लभ आयुष्मान योग भी शामिल है। इन योगों में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

नवरात्र तीसरा दिन शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र की तृतीया तिथि 18 अक्टूबर को रात्रि 01:26 बजे तक है। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। 17 अक्टूबर को पूरे दिन तृतीया तिथि रहेगी।

प्रीति योग

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन दुर्लभ प्रीति योग बन रहा है। यह सुबह 09:22 बजे तक रहेगा। इस योग में देवी मां की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आयुष्मान योग

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन दुर्लभ आयुष्मान योग बन रहा है। इस योग का निर्माण 18 अक्टूबर सुबह 8:19 बजे तक रहेगा। इस योग में आप माता रानी की पूजा कर सकते हैं। इस योग में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

रवि योग

नवरात्र के तीसरे दिन रवि योग भी बन रहा है। इस योग का निर्माण रात 08:31 बजे से अगले दिन सुबह 06:23 बजे तक है। इस योग में देवी मां की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

करण

नवरात्र के तीसरे दिन तैतिल और गर करण का निर्माण भी हो रहा है। तैतिल और गर करण को ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही शुभ माना जाता है। इन योगों में देवी मां की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 50 मिनट पर।

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त – 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 50 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button