ब्रेकिंग
बिहार बांकीपुर उपचुनाव: जाति-पाति से ऊपर उठकर जन सुराज को वोट, जानें क्यों हारी भाजपा और कैसे काम कर... बरनाला में गरमाई कांग्रेस की राजनीति: काला ढिल्लों और राजा वड़िंग के बयानों से पार्टी में बढ़ी सियास... अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के पास होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी विशालदीप और होटल मालिक ... कनाडा के कैलगरी में पंजाबी मुंडे की खतरनाक ड्राइविंग! 280 की रफ्तार से दौड़ाई कार, वीडियो देख भड़के ... फरीदकोट गुरुद्वारा साहिब अग्निकांड: फायर ब्रिगेड व संगत ने पाया आग पर काबू, बेअदबी से बचा पावन स्वरू... लुधियाना नगर निगम F&CC विवाद में बड़ा मोड़: हाईकोर्ट के नोटिस के बाद AAP विधायकों के बेटों ने दिया इ... तरनतारन में शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, मां के बयानों पर केस दर... हाजीपुर में विदेश भेजने के नाम पर ₹15.50 लाख की ठगी: एसएसपी के आदेश पर आरोपी परमिंदर सिंह पर केस दर्... हाजीपुर में दहेज उत्पीड़न पर बड़ी कार्रवाई: एसएसपी के आदेश पर पति परमजीत सिंह पर मामला दर्ज लुधियाना: शिंगार सिनेमा रोड पर सरकारी बैंक के भीतर बुजुर्ग का बदला ATM कार्ड, पुलिस पूछताछ में आरोपी...
मध्यप्रदेश

इंदौर में विश्व कप क्रिकेट पर सट्टेबाजी में सवा किलो सोना सहित 23 लाख रुपये बरामद

इंदौर। शहर में आनलाइन सट्टे का कारोबार पुलिस की सख्ती के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व कप क्रिकेट के मैचों के दौरान सट्टेबाजी बढ़ी है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में सोमवार को एक घर में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने छापा मारा तो वहां से सवा किलो सोना और करीब 23 लाख रुपये बरामद हुए।

आरोपित विशाल मेहता 10 वर्षों से पाश कालोनी में क्रिकेट का सट्टा संचालित कर रहा था, लेकिन किसी को भनक भी नहीं लगने दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह मोबाइल पर दुबई बात कर रहा था। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर ही मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होने का संदेह

यह इंदौर की सट्टे की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। कार्रवाई एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई। दबिश देने के लिए एसीपी नंदनी शर्मा भी पहुंचीं। बताया जा रहा है कि आरोपित सट्टे की आइडी बनाता था। अब तक सैकड़ों आइडी बनाकर लोगों को दे चुका है। कई देशों के सट्टा कारोबारियों से आरोपित के संपर्क की बात भी सामने आ रही है, जिसे देखकर लग रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टा संचालित करता था।

आरोपित के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन सहित दर्जनों सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। आसपास के लोगों को भी पता नहीं था कि यहां सट्टा संचालित हो रहा है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है, जिसमें अन्य साथियों के नाम भी सामने आएंगे। साथ ही मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button