ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मध्यप्रदेश

राजनीति में दिखी ‘कुर्बानी’..! पिता की खातिर बेटे ने त्यागी सीट, पुत्र के समर्थन में बीजेपी महासचिव ने कही ये बड़ी बात

हाल ही में 25 सितंबर को बीजेपी की ओर से प्रत्याशियों की 2 लिस्ट जारी की गई, जिसमें कुल 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे, नाम सामने आते ही विरोध कर्ताओं और प्रत्याशियों ने अपने अपने ढंग से बयानबाजी शुरू कर दी, इसी दौरान इंदौर इंदौर 1 से टिकट प्राप्त करने वाले बीजेपी के राष्ट्र महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की वो यह चुनाव केवल जनता और पार्टी की ओर से दी गई ज़िमेदारी को पूरा करने के लिए कर रहे हैं । जिसके बाद अब पिता के बाद विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा बयान दिया है । दरअसल पार्टी और जनता को यह पूरा विश्वास है की इंदौर 3 की सीट से आकाश विजयवर्गीय को टिकट दिया जा सकता है हाला की लिस्ट जारी होने तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन सूची जारी होने से पहले ही आकाश विजयवर्गीय ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अनुरोध किया है की इस बार पार्टी उन्हे टिकट देने का विचार न करें। ऐसी अटकलें हैं कि इंदौर-3 सीट की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले उनके 39 वर्षीय बेटे का चुनावी टिकट इस बार कट सकता है। फिलहाल इंदौर-3 से भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा- प्रधानमंत्री मोदी परिवारवाद के खिलाफ हैं। जैसे ही मुझे भाजपा ने चुनावी टिकट दिया, तो आकाश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष (जेपी नड्डा) को पत्र लिख दिया कि चूंकि मुझे टिकट दिया गया है, तो उनके (आकाश के) टिकट पर विचार नहीं किया जाए। यह तो उनके हृदय (आकाश के हृदय की) विशालता है। आकाश ने मुझसे पूछे बगैर स्वविवेक से यह पत्र लिखा। मैं आकाश के इस कदम की तारीफ करूंगा। बता दें कि विजयवर्गीय (67) को इंदौर-1 सीट से पहले ही भाजपा उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।

कांग्रेस की पहली सूची के 144 उम्मीदवारों को ‘‘फ्यूज बल्बों की लड़ी’’ बताते हुए भाजपा महासचिव ने तंज कसते हए कहा,’फ्यूज बल्बों की लड़ी तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं जलती है।’’ विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की सत्ता में आने पर मौजूदा भाजपा सरकार की ‘‘लाड़ली बहना योजना’’ बंद कर सकती है।

Related Articles

Back to top button