ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मध्यप्रदेश

बाइक सवार को बचाने बस अनियंत्रित होकर पलटी, 13 लोग घायल

गोहद। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 गोहद थाना अंतर्गत बिरखड़ी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित हो गई। बस हाइवे ने नीचे खेत में जाकर पलट गई। बस के पहिया आसमान की तरफ हो गए। इससे बस में सवार 12 लाेग और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बाइक सवार और महिला यात्री की गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार बालाजी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 30 पी 7932 सुबह नौ बजे ग्वालियर से भिंड के लिए रवाना हुई। गोहद चौराहा निकलकर बिरखड़ी गांव के पास बाइक सवार को ओवरटेक करते समय ड्राइवर से बस अनियंत्रित हो गई। बस हाइवे से उतरकर नीचे खेत में जाकर पलट गई। बस के पहिया आसमान की तरफ हो गए। घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए और घायलों को एक-एककर बस से बाहर निकाला। इधर सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना टीआइ प्रदीप सोनी भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस, निजी वाहन और डायल 100 से इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया।

बस में सवार यह लाेग हुए घायल

बस पलटने से 35 वर्षीय ममता शर्मा पत्नी अशोक शर्मा निवासी रमा थाना फूफ हाल धर्मवीर पेट्रोलपंप के पास ग्वालियर, 21 वर्षीय विजय कुशवाह पुत्र लालाराम कुशवाह निवासी गोविंद नगर भिंड, 46 वर्षीय अरविंद सिंह भदौरिया पुत्र मोहरसिंह भदौरिया निवासी उदोतपुरा भिंड, 60 वर्षीय शारदा पत्नी रामौतार खटीक निवासी रमायन थाना भर्थना जिला इटावा, 25 वर्षीय राहुल वाल्मीकि पुत्र कैलाश वाल्मीकि निवास रबियापुरा थाना मेहगांव, 24 वर्षीय शिवेंद्र शिवहरे पुत्र श्रीकृष्ण शिवाहरे, 46 वर्षीय बबली शिवहरे पत्नी श्रीकृष्ण शिवहरे, 51 वर्षीय श्रीकृष्ण शिवहरे पुत्र छोटेलाल शिवहरे निवासी दिलीपसिंह मैरिज गार्डन के सामने भिंड हाल मिहोना, 34 वर्षीय सुधा बघेल पुत्र करनसिंह बघेल निवासी बिरखड़ी थाना रौन, 55 वर्षीय शैलेंद्र कुमार पांडेय पुत्र कृष्णनारायण पांडेय निवासी मीरा कालोनी, 66 वर्षीय बीपी त्यागी पुत्र दयाराम त्यागी निवासी रौन, 40 वर्षीय शकील अहमद पुत्र मुन्ना खान हिनवासी बारादरी मुरैना (हेल्पर) अौर बाइक सवार 32 वर्षीय बालेंद्र कुशवाह पुत्र रामप्रकाश कुशवाह निवासी पनौआ थाना मेहगांव के अलावा रामप्रताप, नरेश, सीमा, नवल किशोर, सुरजीत, पूनम सिंह, नीरज, मनोज, विजय, रामवीर आदि घायल हैं। बताया जाता है, कि बालेंद्र और ममता की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button