ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
मनोरंजन

बॉलीवुड में कैटरीना कैफ के पूरे हुए 20 साल

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. कैटरीना ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. कैफ ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में बूम से की थी. इसके न कुछ साल बाद 2005 में डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी मैंने प्यार क्यों किया? से  उन्होंने सफलता का स्वाद चखा. इसके बाद उनके करियर का ग्राफ ऊपर चढ़ता चला गया और  उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. कैटरीना कैफ को अब बॉलीवुड में काम करते हुए 20 साल हो गए हैं. कैटरीना के इंडस्ट्री में दो दशक पूरे करने पर हाल ही में उनके पति विक्की कौशल ने अपने इमोशंस जाहिर किए.

विक्की कौशल ने हाल ही में  दिए एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली लाइफ के बारे में बात की और बताया कि कैटरीना कैफ से शादी के बाद यह सब कैसे बदल गया. कैट के बॉलीवुड में 20 साल पूरे करने के बारे में पूछे जाने पर मसान एक्टर ने कहा कि वह उनकी प्रेरणा हैं. विक्की ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत इंस्पायरिंग है. अब उन्हें और भी ज्यादा जानना वास्तव में प्रेरणादायक है. अब मैं उन्हें एक इंसान के रूप में जानता हूं और वह एक रियल फाइटर है, खासकर जब चीजें उसके फेवर में काम नहीं कर रही हों. वह आगे बढ़ने वाली है. मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं.”

एक्टर ने कैट को स्टार बताते हुए उन्होंने आगे कहा, “मेरी मानसिकता बहुत अलग है. मैं ज्यादा चिल करने वाला टाइप हूं. मैं कहता हूं, ‘आराम करो, हो जाएगा,’ लेकिन वह एक फाइटर की तरह है. वह इसके लिए जाती है. वह उस पर अटैक करती है. मुझे एहसास हुआ है कि वह कैसी हैं और पिछले 20 सालों में उन्होंने अपने लिए जो हासिल किया है, वह इनक्रेडिबल है. वह कहां से आई और फिर यहां रहना और खुद को ढालना, यह अविश्वसनीय है. वह यकीनन एक स्टार हैं.”

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल वर्क फ्रंट

कैटरीना कैफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म फोन भूत में नजर आई थीं. अब वह जल्द ही सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में और उसके बाद एक्टर विजय सेतुपति के साथ थ्रिलर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में दिखाई देंगी.वहीं विक्की की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ हाल ही में रिलीज हुई थी. वे जल्द ही ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे.

Related Articles

Back to top button