ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन को पहली बार मिला अवॉर्ड, आलिया और कृति सेनन को मिला नेशनल अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट

National Awards 2023: नई दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लेने के लिए अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और कृति सेनन समेत कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा सितंबर में की गई थी। 69वें राष्ट्रीय फिल्म मेला पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से ये अवॉर्ड समारोह एक साल की देर से हो रहा है। पूरे देशभर से फिल्मी दुनिया के सितारों ने शिरकत की है। साल 2021 में बनी फिल्मों के लिए आयोजित की गई ये अवॉर्ड सेरेमनी खूब चर्चा में है।अवॉर्ड्स जीतने वाले सितारों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मान हासिल किया है। अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आलिया भट्ट और कृति सेनन को ‘गंगूबाई’ और ‘मिमी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।‘द नांबी इफेक्ट’ को बेस्ट फीचर फिल्म के सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नरगिस दत्त अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस फिल्म को मिले अवॉर्ड्स

इसके साथ ही डायरेक्टर सुजीत सिरकार की फिल्म ‘सरदार उधम’ को भी कई अवॉर्ड मिले हैं। इस फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके सा ही बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट ऑडियोग्राफी, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड भी ‘सरदार उधम’ फिल्म को ही दिया गया। इसके साथ ही मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन अवॉर्ड्स के विनर्स के नामों की घोषणा इसी साल सितंबर के महीने में कर दी गई थी। जिसका अवॉर्ड सेरेमनी मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था।

69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स के विजेताओं की पूरी लिस्ट

डायरेक्टर निखिल महाजन और बकुल मतियानी को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।मिमी फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। श्रेया घोशाल को ‘इरविन निजहल’ गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ के लिए उत्कर्षनी वशिष्ठ को दिया गया है। संजय लीला भंसाली को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड भी दिया गया है।

  • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म (गोदावरी)
  • बेस्ट फीचर फिल्म- सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
  • नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर
  • बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट मेल सिंगर- कालभैरव

Related Articles

Back to top button