ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मनोरंजन

पहला नेशनल अवॉर्ड, शादी का जोड़ा, सास का प्यार… बेस्ट एक्ट्रेस आलिया के यादगार मोमेंट की देखें एक झलक

फिल्मी सितारों के लिए कल का दिन काफी खास था। जहां 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में जहां फिल्म ‘पुष्पा’के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का  अवॉर्ड मिला तो वहीं  आलिया भट्ट तथा कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड से नवाजी गई। वैसे ताे सभी सेलेब्स इस अवार्ड सेरेमनी में बन-ठन कर पहुंचे लेकिन आलिया का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिला, तभी तो वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

PunjabKesari
यह तो सभी जानते हैं कि आलिया को  फिल्म ‘गंगूबाई कठियावाणी’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला, ऐसे में वह यह सम्मान पाने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची। पत्नी की इस उपलब्धि पर रणबीर भी बेहद खुश थे, तभी तो जब आलिया स्टेज पर  अवॉर्ड लेने गई तो वह अपने फोन पर इस यादगार मोमेंट को कैप्चर करने में लग गए।

आलिया का यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है, ऐसे में उनके चेहरे पर ये सम्मान पाने की अलग ही खुशी नजर आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथ से ये सम्मान पाकर उन्होंने गर्व महसूस किया। जैसे ही वह स्टेज पर आई चारों तरफ बस तालियां ही सुनाई दे रही थी।  आलिया ने भी इस सम्मान को पाने के बाद कहा- ‘‘मैं रोमांचित, आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं।’

PunjabKesari

आलिया ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी बेहद शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “एक तस्वीर, एक क्षण, जीवन भर की मेमोरी।” इन तस्वीरों में आलिया शीशे के सामने खड़े होकर खुद को निहारती नजर आ रही है। एक फोटो में एक्ट्रेस अपने माथे पर बिंदी लगाती दिखाई दी, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी।

PunjabKesari
एक अन्य तस्वीर में आलिया 69 वें नेशनल अवॉर्ड इवेंट के लिए पति रणबीर कपूर के साथ जाती दिखाई दे रही है। एक जगह वह नेशनल अवॉर्ड भी दिखाती रही, इस दौरान कपल काफी खुश नजर आ रहा है। आलिया की हर तस्वीर में अनोखी और प्यारी लग रही है। उन्होंने अपने खास दिन की खुशी को बेहद खूबसूरती से इन तस्वीरों के जरिए बयां किया।

PunjabKesari
आलिया के इस लुक की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने कल अपनी शादी वाली साड़ी जो पहनी थी। यानी कि उनकी जिंदगी के दो अहम मौकों पर ये साड़ी साक्षी बनी। इस ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग जूलरी कैरी की थी। फैंस के साथ- साथ पति रणबीर भी उनसे नजर नहीं हटा पा रहे थे।

PunjabKesari

 69 वें नेशनल अवॉर्ड पाने के बाद आलिया को बधाइयां मिल रही है। सास  नीत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा – प्राउड..बहुत बहुत प्राउड..आलिया भट्ट..इसके साथ ही नीतू ने एक नजर ना लगने वाली इमोजी भी बनाई।

Related Articles

Back to top button