ब्रेकिंग
Supreme Court on Firecrackers: धार्मिक भावनाओं और जनस्वास्थ्य के बीच संतुलन जरूरी, सुप्रीम कोर्ट की ... PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया श... Barwadda Dhanbad News: कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे तक लगा ... Ranchi IIIT News: छात्र आदित्य की मौत के बाद ट्रिपल आईटी में उग्र प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे की मां... Chhattisgarh Governance: धमतरी जिला प्रशासन की पहल, शिविर में जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम अंग और उपकर... Bhilai Municipal Council Politics: भिलाई में सत्ता की जंग, 70 वार्डों में जीत के लिए बीजेपी-कांग्रेस... Madhya Pradesh Tragedy: तीन महीनों में एक ही घर से उठीं 3 अर्थियां, युवक को जिंदा जलाने के मामले में... Shivraj Singh Chouhan Update: कोसमी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई पर कृषि मंत्री ने जताई नाराजगी, नए घ... Madhya Pradesh Update: जबलपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मामूली कहासुनी में पत्नी ने उतारा मौत क... Pimpri Chinchwad News: निगड़ी के शिव मंदिर में नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, मेट्रो निर्माण का आरोपी ...
देश

RapidX Train: PM मोदी बोले- ‘नमो भारत’, भविष्य के भारत की झलक

गाजियाबाद: देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन ‘नमो भारत’ को राष्ट्र को समर्पित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह ट्रेन भविष्य के नए भारत की झलक प्रस्तुत करती है। मोदी ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक शुरु की गई रैपिडएक्स रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नमो भारत ट्रेन नए भारत को परिभाषित करती है। आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। नमो भारत ट्रेन नए भारत का संकल्प है। यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने देशवासियों से संकल्प भी लिया कि रेल उनकी संपत्ति है और इसको किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचायेंगे और न ही किसी को ऐसा करने की इजाजत देंगे।

विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 4 साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के हिस्से पर ‘नमो भारत’ का संचालन प्रारंभ हो गया है। जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। इसका मेरठ वाला हिस्सा एक डेढ़ साल के बाद पूरा होगा, उस समय भी मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि शताब्दी का तीसरा दशक भारतीय रेल के कायाकल्प होने का दशक है। इस दस साल में पूरी रेल आपको बदली नजर आयेगी। मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं है और न ही मरते मरते चलने की आदत है। आज की युवा पीढी को गांरटी देना चाहता हूं कि दशक के अंत तक भारत की ट्रेनों को दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं पायेंगे। सुरक्षा,सुविधा,सफाई,सामंजस्य,संवेदना,सामर्थ्य के दम पर भारतीय रेल दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगी।” प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘ भारतीय रेल 100 फीसदी बिजलीकरण के लक्ष्य से बहुत दूर नहीं है। आज नमो भारत शुरू हुयी है। इससे पहले वंदे भारत के रूप में आधुनिक ट्रेन देश को मिली। देश में मल्टी माडल ट्रांसपोटर् सिस्टम पर भी बहुत तेजी से काम चल रहा है। यातायात के माध्यमों को आपस में जोडा जा रहा है। ‘नमो भारत’ में इसका ध्यान रखा गया है। यह ट्रेन मेरठ,गाजियाबाद मेट्रो,बस अड्डे को आपस में जोडेगी। अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद घर और दफ्तर के लिये दूसरा साधन नहीं तलाश करना पड़ेगा।”

मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बदलते भारत में देशवासियों का जीवन स्तर सुधरे। लोग स्वच्छ हवा में सांस लें। कूड़े करकट के ढेर हटें। यातायात के अच्छे साधन हो। इलाज की अच्छी व्यवस्था हो। ” उन्होंने कहा कि आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत ट्रेन’ राष्ट्र की समर्पित हुई है। हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है। देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है। ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5जी लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है। उन्होंने कहा कि आज बेंगलुरु में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। बेंगलुरु में हर रोज लगभग आठ लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत जी20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है।

मोदी ने कहा ‘‘ आज जो तेज रफ्तार नमो भारत शुरू हुई है, वो मेड इन इंडिया है, भारत की अपनी ट्रेन है। अभी प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर के सिस्टम का लोकार्पण हुआ है, वो भी मेड इन इंडिया है। नमो भारत, भविष्य के भारत की झलक है। नमो भारत, इस बात का भी प्रमाण है कि जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो कैसे हमारे देश की तस्वीर बदल जाती है।” प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘ अभी मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। ” इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे भारत ने हमें नए भारत की झलक दिखाई। आज देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य नए बुनियादी ढांचे का गवाह बन रहा है। यह डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि आज यूपी के पांच शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं हैं। जनवरी में मेट्रो रेल आगरा में भी सेवाएं शुरू होंगी। वाराणसी में भी रोपवे सेवा का निर्माण कार्य चल रहा है।

Related Articles

Back to top button