ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में छाए रास-उल्लास के रंग, युवाओं में छाई तरंग, फ्री राउंड में जमकर झूमे नर-नारी

भोपाल। गुजराती गरबा धुन तारा बिना श्याम मने एकालडू चलो के साथ युवाओं के हुजूम ने गुजराती लय में गरबा किया तो सिंधी गीत मुंहिंजो खटी आयो खैर सां होजमालो की धुन पर सिंधी स्टाइल में डांडिया करते हुए युवाओं को हुजूम झूम उठा। सांस्कृतिक गरबा महोत्सव के तीसरे दिन सुंदरवन नर्सरी का मुक्ताकाश मंच रास-उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। सिंधी समाज के इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में नवदुनिया प्रिंट पार्टनर है।

दो सर्किलों में देर रात तक झूमे युवा

गरबा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों के लिए दो सर्किल बनाए गए थे। दोनों में युवा देर रात तक झूमते रहे। एलइडी मैपिंग मंच पर आर्केस्ट्रा टीम एवं गायक आपसी समन्वय से गीत-संगीत का कार्यक्रम पेश करते रहे, युवा उनके ताल से ताल मिलाते हुए झूमते रहे। ढोल और ड्रम्स से निकले भक्ति तरानों पर कदमताल करते हुए युवाओं का हुजूम थिरकता नजर आया। देर रात को फ्री राउंड में सभी आयु वर्ग के लोग डीजे की धुन पर थिरके। देर रात को जैसे ही डीजे बंद किया गया, तमाम लोग वन्स मोर, वन्स मोर कहते हुए फिर से डीजे शुरू करने पर अड़े रहे। पांच मिनट के लिए पुन: डीजे से धमाकेदार संगीत की स्वर लहरियां निकलीं।

लुंगी डांस ग्रुप ने आकर्षित किया

गरबे में युवक, युवतियां अलग-अलग थीम बनाकर पहुंचे थे। लुंगी डांस ग्रुप ने दक्षिण भारतीय थीम पर गरबा किया। इस ग्रुप में रिषी, यश, कशिश, सिमरन, निर्मित, कार्तिक, रश्मि एवं आंचल आकर्षण का केंद्र रहीं। बैरागढ़ की नेहा मनवानी, टीशा हेमनानी, आशु वरलानी, पलक मूलानी एवं दिव्या टिलवानी के परिधान ने सबको प्रभावित किया। युवतियांे का एक समूह प्रिंट मीडिया पार्टनर नवदुनिया की थीम के साथ गरबे में पहुंचा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन मोहित शेवानी एवं कविता इसरानी ने किया। मंच पर किरण वाधवानी भी मौजूद थीं।

सिंधी व्यंजनों का लुत्फ उठाया

मेला समिति ने इस बार गरबा स्थल पर फूड जोन बनाया है। यहां बड़ी संख्या में युवाओं ने चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। पनीर पकौड़ा, स्प्रिंग रोल, पनीर मोमोज आदि लजीज व्यंजन का स्वाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फूड जोन में सिंधी व्यंजन चटणी ढोढो, मिठी भोरी, कोकी के अलावा छोला भटूरा, मटका कुल्फी एवं नवरात्र स्पेशल डिशेस का सभी ने स्वाद चखा। सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए राजधानी के सभी इलाकों से सिंधी समाज के सपरिवार पहुंचे। मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरियानी के अनुसार शनिवार को गायक कलाकार शुभम नाथानी गरबे में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button