ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
धार्मिक

ऑफिस की टेबल पर कभी न रखें ये चीजें, प्रमोशन में आती है रुकावट

इंदौर। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमारे आसपास हमेशा ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह जारी रहता है और इसका प्रभाव हमेशा आम जिंदगी पर भी होता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, आप जिस स्थान पर काम करते हैं, उस जगह पर भी कभी भी ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियमों का जिक्र मिलता है, जिनका पालन करते आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।

ऑफिस टेबल की दिशा

वास्तु के मुताबिक, ऑफिस में आप जिस डेस्क पर काम करते हैं या आपकी टेबल जिस स्थान पर रखी है, उसकी दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। ऑफिस की मेज ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां आपकी पीठ की तरफ दीवार होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार आपकी पीठ मुख्य प्रवेश द्वार, खिड़की या उत्तर-ईशान दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए। आपकी कुर्सी भी ऐसे रखें कि ऑफिस में आने वाले हर व्यक्ति पर आपकी नजर पड़े।

टेबल पर इन चीजों को रखें

ऑफिस की टेबल पर क्या-क्या चीजें रखना है, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। अधिकांश लोग अपनी टेबल पर क्रिस्टल पेपर वेट रखते हैं। क्रिस्टल पेपर वेट हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं पानी की बोतल उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए। यदि आपके टेबल पर कुछ जरूरी पेपर फाइल्स है तो उन्हें हमेशा दाईं ओर रखना चाहिए।

बांस का पौधा

ऑफिस की टेबल पर आप ग्लोब, टेबल घड़ी, नोटपैड-पेन और पिरामिड रखते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। बांस का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

टेबल पर कभी न रखें ये चीजें

वास्तु के अनुसार ऑफिस की टेबल पर काली या लाल रंग की चीजें नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा टेबल पर शीशा या आइना भी नहीं रखना चाहिए। ऑफिस टेबल पर कोई धारदार चीज रखना भी अशुभ माना जाता है। ऑफिस की डेस्क पर बैठकर कभी भी खाना-पीना नहीं चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button