ब्रेकिंग
West Bengal Politics: क्या है 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया'? बागी TMC सांसदों के बीच पुरानी ... INS Sharda Colombo Visit: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत हुआ समुद्री सहयोग; INS शारदा ने सफलतापूर्वक पूर... Indian Army Uniform Policy 2026: भारतीय सेना में बड़े बदलाव; गुलामी की निशानियाँ होंगी खत्म, नई गाइडल... Malviya Nagar Fire Case: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का व... TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में बगावत पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम; स्पीकर से की अलग गुट को मान्यता न... Jharkhand Monsoon Update: मानसून के दस्तक देते ही वज्रपात का कहर; झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों... UP Politics: 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत - केशव प्रसाद ... Patna Coaching Dispute: खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस का नोटिस; मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लि... Solapur Road Accident: सोलापुर में पिकअप वाहन कुएं में गिरा; 14 लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन की राह... TMC Political Crisis: टीएमसी के 20 बागी सांसदों का 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी' में विलय; एनडीए को दे...
मध्यप्रदेश

इंदौर की फार्मा कंपनी में डाका, हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग

इंदौर। डोमिनेशन मार्च,रात्री गश्त और नाकाबंदी के बावजूद इंदौर शहर में डाका पड़ गया। सशस्त्र बदमाश एक फार्मा कंपनी में घुस गए। बदमाशों ने पथराव किया और गन पाइंट पर फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने डकैती का केस दर्ज किया है। क्षेत्र में यह दूसरी वारदात है। कुछ महीनों पूर्व भी सीरियल डकैती की घटनाएं हुई थी। घटना के बाद अफसरों ने चैकिंग बढ़ा दी है। बदमाशों ने गोलियां भी चलाई हैं।

पहले भाग गए थे बदमाश, फिर अलसुबह वापस लौटे

इंदौर डीसीपी जोन-4 आरकेसिंह के मुताबिक घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कलारिया में शनिवार रात हुई है। करीब आठ बदमाश प्लेथिको फार्मा कंपनी में घुसे थे। गार्डों ने पुलिस को बताया कि करीब 2 बजे सात-आठ बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गार्डों ने ललकारा तो बदमाशों को भागना पड़ा। आरोपितों का बोरों में भरा कुछ सामान मौके पर ही छूट गया था। गार्ड ने भी सोचा कि बदमाश चले गए हैं। तड़के करीब 5 बजे बदमाश पुनः घुसे और गोलियां चला दी।

एफएसएल और साइबर एक्सपर्ट जांच में जुटे

गार्ड सामने दिखे तो उनकी पिटाई कर दी। गार्ड पर बंदूक अड़ाई और कब्जे में कर लिया। आरोपितों ने छूटा सामान उठाया और फरार हो गए। डीसीपी के मुताबिक सूचना मिलने पर डायल-100 और चंदन नगर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी करवाई गई। मौके पर कुछ नहीं मिला लेकिन एफएसएल एक्सपर्ट और साइबर एक्सपर्ट की टीम को जांच में जुटा लिया।

डीसीपी के मुताबिक सभी टोल नाकों और संभावित स्थानों पर छानबीन चल रही है। आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जुलाई में भी क्षेत्र में इसी तरह की घटना हुई है। शक है गुजरात और झाबुआ की गैंग द्वारा ही इस प्रकार की वारदात की गई है। पूर्व की घटना में चड्डी बनियान गैंग के सदस्यों को पकड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button