ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
धार्मिक

विजयादशमी पर भगवान राम ने की थी इस देवी की पूजा, जानिए विधि और महत्व

इंदौर। हर साल दशहरा या विजयादशमी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी। इस साल विजयादशमी का त्योहार 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। क्या आप जानते हैं भगवान राम ने युद्ध के मैदान में जाने से पहले किस देवी की पूजा की थी?

भगवान राम ने की थी इस देवी की पूजा

विजयादशमी के दिन देवी अपराजिता की पूजा करने की परंपरा है। अपराजिता पूजा करने का सबसे अच्छा समय दोपहर का माना जाता है। विजयादशमी के दिन भगवान राम ने रावण पर विजय पाने के लिए लंका प्रस्थान करने से पहले देवी अपराजिता की पूजा की थी। तभी से विजय प्राप्ति के लिए देवी अपराजिता की पूजा की जाने लगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाने से पहले मां अपराजिता की पूजा की जाती है।

देवी अपराजिता की पूजा का शुभ मुहूर्त

दशहरा के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 1.58 बजे से शुरू होगा और दोपहर 2.43 बजे पर समाप्त होगा। साथ ही इस दिन दोपहर की पूजा का समय दोपहर 1.13 बजे से 3.28 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस शुभ समय पर देवी अपराजिता की पूजा कर सकते हैं।

इस विधि से करें देवी अपराजिता की पूजा

दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। साफ कपड़े पहनें। विजय मुहूर्त में देवी अपराजिता की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान धूप, दीप, नैवेद्य, अक्षत आदि अर्पित करें। पूजा करते समय ॐ अपराजितायै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। अंत में घी का दीपक जलाएं और देवी अपराजिता की आरती करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button