ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ... कफ सिरप कांड में एक और मौत: नागपुर AIIMS में 3 महीने तक जिंदगी के लिए लड़ा हर्ष, अंत में हार गया जंग... नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितक... Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान; IMD का नया अ... Pune Porsche Case: पोर्श कांड के 3 आरोपियों को मिली जमानत, फूट-फूटकर रो पड़े अश्विनी कोष्टा के पिता;... Usman Tariq Controversy: भारतीय अंपायर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया 'क्लीन चिट', कैमरन ग्रीन को मां...
मध्यप्रदेश

मंडला में कांग्रेस और भाजपा के बीच रोचक मुकाबला, बाजी पलट सकती है गोंडवाना पार्टी

नैनपुर। विधानसभा चुनाव 2023 मंडला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों को लेकर जैसी उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन उसके उलट फेर दोनों ही प्रमुख दल ने अपना प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौका दिया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में विलंब होने से ही कयास लगाए जा रहे थे कि परिणाम चौंकाने वाले होंगे। जहां कांग्रेस ने मंडला विधानसभा क्षेत्र की कमान पूर्व निवास विधायक डॉक्टर अशोक मास्कोले को सौंपा है वहीं भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर पूर्व राज्य सभा सदस्य संपत्तिया उइके को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंडला की तीनों सीटों में प्रत्याशी मैदान पर

मंडला जिले की तीनों सीटों में दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान पर उतार दिया है। वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी इस खेल में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली है। दोनों प्रमुख पार्टियों के समीकरण को बिगाड़ने का माद्दा रखती है। मंडला जिले में तीन सीटों पर नजर डाली जाए तो फग्गन सिंह कुलस्ते निवास से व बिछिया से नारायण सिंह पट्टा और मंडला से डॉक्टर अशोक मर्सकोले का पलड़ा भारी नजर आता दिख रहा है।

कई नेताओं की उम्मीदें टूटीं

कांग्रेस व भाजपा में जिन लोगों के नाम उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहे थे आलाकमान ने उन लोगों का नामो निशान हटा दिया। दोनों ही पार्टी पर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कार्यकर्ताओं से पार्टी को बगावत व भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही महीनों से चल रहा जिला में विरोध प्रदर्शन हड़ताल लोगों में असमंजस के चलते भी पार्टी को नुकसान हो सकता है।

किसके सर पर होगा ताज

मंडला विधानसभा सीट की जीत हार का फैसला में नैनपुर नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र की अहम भूमिका रहती है। यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है किंतु कुछ समय से यहां लोगों का मन भटका हुआ समझ आता है। कुछ भी कह पाना संभव नहीं जब तक परिणाम सामने नहीं आ जाता है। अब यह समय ही तय करेगा की किसके सर पर होगा ताज किसको खानी होगी हार। दोनों ही दल के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button