ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
विदेश

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इजरायल हमास युद्ध के बीच बनाया कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

इजरायल हमास युद्ध से प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक राहत भरी खबर सुनाई है। इजरायल-हमास जंग के बीच विदेश मंत्रालय की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया है भारत ने इजरायल और फिलिस्तीन पर नजर रखने और अपने नागरिकों को सहायता मुहैया कराने के लिए विदेश मंत्रालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। दरअसल, हमास आतंकवादियों के हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है। इसके बाद से ही इन इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

इजरायल में 18,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं

मालूम हो कि हमास के अटैक में लगभग 1,200 इजरायली मारे गए और 2,400 घायल हैं। वहीं, इजरायल के पलटवार में 950 फिलिस्तीनियों के मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायल में 18,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। अभी तक इनमें से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘इजरायल और फिलिस्तीन के घटनाक्रम पर नजर रखने और सहायता मुहैया कराने के लिए विदेश मंत्रालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है।’

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी दी कि इस कंट्रोल रूम की स्थापना का मकसद इजरायल में स्थिति पर नजर बनाए रखने और वहां फंसे लोगों को सूचना एवं सहायता प्रदान करना होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से बनाए गए इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे काम जारी रहेगा।

इन फोन नंबर के जरिए किए जा सकते हैं संपर्क

  • 1800118797 (टोल-फ्री)
  • +91-11 23012113
  • +91-11-23014104
  • +91-11-23017905
  • +919968291988

हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं: भारतीय दूतावास

इजरालय में मौजूद भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि “इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों को हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि दूतावास आपकी सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। लेकिन कृपया शांत और सतर्क रहें और स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।

दूतावास ने आगे कहा,” हम आपकी मदद करने के लिए यहां हैं और हम आपमें से कई लोगों को धन्यवाद देते ,हैं जिन्होंने सराहना के इतने सारे संदेश भेजे हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और कृपया दूतावास द्वारा किसी भी अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें।” इस बीच इजराइल-हमास युद्ध के दौरान इजराइल में भारतीय प्रवासियों ने देश की सेना पर भरोसा जताया है और कहा है कि वे शांति से रहना चाहते हैं।

बता दें कि इजरायल में हिंसा भड़कने के तुरंत बाद ही भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की थी। इसमें भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने, आवाजाही से बचने और सेफ्टी शेल्टर्स के करीब रहने की अपील की गई। इजरायल के तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है। वहीं, एक ईमेल आईडी भी जारी किए गए।

Related Articles

Back to top button