ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
विदेश

इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के बीच बड़ा फैसला

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे अघोषित युद्ध के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपने अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम भेजने का फैसला किया है। अमेरिका ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने यह निर्णय लिया है। अमेरिका पश्चिम एशिया में टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) सिस्टम और पैट्रियट बटालियन भेजेगा, ताकि पश्चिम एशिया में अपनी ताकत को बढ़ा सके। अमेरिका ऐसा इएलिए भी कर रहा है, ताकि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ईरान और इजराइल के बीच लड़ाकी की स्थिति में इजराइल की मदद की जा सके।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ईरान की क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियां और उसके छद्म युद्ध लड़ने की कोशिशों को देखते हुए अमेरिका की सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त हथियार तैनात करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित संगठनों द्वारा मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में तनाव बढ़ाने की कोशिशों को लेकर अमेरिका अलर्ट है। अमेरिका ने भूमध्य सागर में अपने जंगी जहाज भी तैनात कर दिए हैं।

आखिर क्यों खास है अमेरिका की पैट्रियट बटालियन

अमेरिका द्वारा जिन पैट्रियट बटालियन को पश्चिम एशिया में तैनात करने का निर्णय लिया गया है, वह अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है। थाड सिस्टम भी कम और मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में काफी प्रभावशाली माना जाता है। इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना तैनात है और बीती 7 अक्तूबर से जब से हमास और इजराइल के बीच लड़ाई छिड़ी है, तब से ही इराक और सीरिया में तैनात अमेरिकी सेना पर ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका अब अतिरिक्त नंबरों में सैनिकों को भी पश्चिम एशिया में तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर निर्दोष लोगों की हत्याएं की। हमास के बर्बर हमले में 1400 नागरिकों की मौत हुई। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमला कर दिया जो अभी तक जारी है। इस्राइल में हमले में गाजा पट्टी में अभी तक 4469 लोगों की मौत हो चुकी है और हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

Related Articles

Back to top button