ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

दो ट्रेनों के बीच टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, राहत-बचाव कार्य जारी

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां 2 ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है, जिसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन की 3 बोगी पटरी से उतर गई. इस हादसे में कथित तौर पर एक की मौत हुई है और अभी तक 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, कोथावलासा (एम) अलमांदा-कंटाकापल्ली में विशाखा से रायगढ़ा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. घायलो में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस बीच मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हुई है. इस हादसे में 3 कोचों को नुकसान पहुंचा है. इस हादसे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 लोग घायल हुए हैं. मदद के लिए एंबुलेंस पहुंचाई गई हैं. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचना दी गई है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं.

रेलवे और पुलिस प्रशासन मौके पर

मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर रवाना की गई हैं. वहीं रेलवे बोर्ड ग्रुप में डीआरएम सौरभ प्रसाद ने ट्रेन हादसे की जानकारी दी है. पटरी से उतरने की घटना का ब्यौरा जुटाया जा रहा है. डीआरएम ने बताया कि बचाव दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है. ट्रेनों के टकराने से घटनास्थल पर बिजली के तार टूट गए. जिससे इलाके में अंधेरा हो गया. रात की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है. हालांकि पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, कुछ पैसेंजर्स के घायल होने की खबर है लेकिन आंकड़े अभी तक पुष्टि नहीं हैं. हादसे की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री ने सभी घायल पैसेंजर्स के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button