ब्रेकिंग
भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज...
मनोरंजन

बाबा केदारनाथ धाम पहुंची एक्ट्रेस सारा अली खान, वीडियो देख फैंस को याद आए सुशांत सिंह राजपूत…

 उत्तराखंड। सारा अली खान को ट्रैवलिंग का बहुत शौक है। काम से फुरसत मिलते ही वह देश-विदेश की यात्राओं पर निकल पड़ती हैं। इनमें उनकी धार्मिक यात्राएं भी काफी होती हैं। रविवार को सारा ने केदारनाथ यात्रा का वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने यात्रा के अनुभवों को शेयर किया।

खूबसूरत वादियों के बीच वह स्थानीय खाने का भी लुत्फ उठाती हैं। सारा की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग यही हुई थी। ऐसे में इस जगह से उनका गहरा लगाव है। वीडियो देखते ही कई यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कमेंट किया जो कि उनके डेब्यू फिल्म में हीरो थे।

केदारनाथ से सारा का वीडियो

वीडियो में सारा पहाड़ियों के बीच बैठी हुई दिखती हैं। एक जगह वह पहाड़ी सब्जी दिखाती हैं। सारा भगवान की मूर्ति के सामने ध्यान लगाकर बैठती हैं तो साधु-संतों से आशीर्वाद भी लेती हैं। आगे वह ठंडे पानी से मुंह धोती हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘केदारनाथ’ का गाना ‘काफिराना’ बजता है।

यूजर्स के कमेंट्स

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘यह गाना मुझे फिल्म में उनके और सुशांत के सीन की याद दिलाता है।’ एक ने कहा, ‘यह यात्रा आसान दिखाई देती है लेकिन असल में काफी कठिन है।’ एक यूजर लिखता है, ‘वाह दीदी, सुशांत सर की याद दिला दी।’ एक ने कमेंट किया, ‘कितना भी ट्रोल कर लो भक्ति नहीं रुकेगी।’

Related Articles

Back to top button