ब्रेकिंग
Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI...
मध्यप्रदेश

इंदौर में ओवैसी की पार्टी का प्रत्याशी यासिर गिरफ्तार, जिलाबदर सीमा में लड़ रहा था चुनाव

इंदौर। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के प्रत्याशी यासिर पठान को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित जिलाबदर होने के बाद भी विधानसभा चुनाव लड़ रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध जिलाबदर उल्लंघन का केस दर्ज किया है। हालांकि, उसे थाने से जमानत दे दी गई। यासिर पर सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह खरगोन में दंगे का प्रमुख आरोपित भी है।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, अंजुमन नगर खरगोन निवासी 38 वर्षीय यासिर पुत्र मोहम्मद इब्राहिम उर्फ कल्लू को खरगोन पुलिस ने 13 मार्च को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया था। खरगोन के तत्कालीन कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने खरगोन, खंडवा, इंदौर, देवास, धार और बुरहानपुर जिले की सीमा में रुकने पर प्रतिबंध लगाया था।

सात केस दर्ज हैं, थाने से दे दी जमानत

यासिर सोमवार को खजराना थाना क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां संचालित करता पाया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर खरगोन पुलिस से संपर्क साधा तो बताया कि उसके विरुद्ध सात आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपित को जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। टीआइ उमराव सिंह के मुताबिक, उक्त केस जमानती होने से थाने से जमानत देकर शहरी सीमा से बाहर करवा दिया है।

विजयवर्गीय-शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ रहा था चुनाव

यासिर पठान ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से नामांकन पत्र दाखिल किया था। आरोपित भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस प्रत्यासी संजय शुक्ला के विरुद्ध चुनाव लड़ रहा था। कुछ लोगों ने उसकी जानकारी निकाली और पुलिस को खबर कर दी। टीआइ के मुताबिक, यासिर रामनवमी पर खरगोन में हुए दंगों का आरोपित है। वह एआइएमआइएम का जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

Related Articles

Back to top button