ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
देश

बीवी ने ब्यूटी पार्लर में बनवाई आइब्रो, वीडियो कॉल पर चेहरा देखते ही शौहर ने कहा- “तलाक, तलाक, तलाक!”

उत्तर प्रदेश के कानपुर से बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शौहर ने अपनी बेगम को फोन पर तीन तलाक दे डाला, वो भी सिर्फ इसलिए कि उसने ब्यूटी पार्लर जाकर अपने आइब्रो बनवा लिए थे। महिला ने कई बार शौहर को फोन किया, लेकिन उसने उसका कॉल नहीं उठाया। ससुराल वालों को फोन किया तो उन्होंने भी बेटे का साथ दिया। परेशान होकर महिला ने पुलिस में पति समेत ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मामला कानपुर के कुली बाजार इलाके का है। यहां रहने लाली गुलसबा नामक महिला का निकाह 17 जनवरी 2022 को प्रयागराज के रहने वाले सालिम से हुआ था। परिवार प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। जबकि, सालिम सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। महिला ने ससुराल वालों को दहेज के लिए परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता के मुताबिक, 30 अगस्त 2023 को सालिम नौकरी के लिए सऊदी अरब गया। लेकिन पीछे से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। कुछ दिन पहले ही वो अपने मायके आई। यहां से भी उसी सालिम से वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी। फिर 4 अक्टूबर को सालिम ने जब उसे वीडियो कॉल किया पूछने लगा कि क्या तुमने अपनी आइब्रो बनवाई है। इस पर गुलसबा ने कहा कि हां मैंने आइब्रो सेट करवाई है। बस यह सुनते ही सालिम गुस्सा हो गया।

गुलसबा ने कहा, ”मेरे पति थोड़े पुराने ख्यालात के हैं। उन्हें मेरा मेकअप करना और ब्यूटी पार्लर में जाना पसंद नहीं है। मुझे लगा वो बस थोड़ी देर ही नाराज रहेंगे। फिर मान जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनसे जब दोबारा बात हुई तो वो इसी बात को लेकर लड़ने लगे और कहा कि मैं तुझे तीन तलाक देता हूं। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। मैंने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने मेरा कॉल नहीं उठाया। फिर जब मैंने इस बारे में अपने ससुराल वालों से बात की तो वो भी मेरे पति का ही साथ देने लगे। कहने लगे कि हमारे बेटे ने जो भी किया वो सही किया।” बसई नाका के एसीपी निशंक शर्मा का कहना है पत्नी की तहरीर पर पति, उसकी मां समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button