ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

नाफेड ने इंदौर में तीन दिन में सात टन बेचा प्याज, 25 रुपये किलो में की बिक्री

इंदौर। इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में प्याज के दाम 50 रुपए किलो से ऊपर पहुंच गए हैं। यहां प्याज के दाम तब बढ़े हैं, जब पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल है। इसके साथ ही दीपावली जैसा बड़ा पर्व भी पास में ही है। ऐसे में, लोगों की रसोई से प्याज दूर न हो, इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नाफेड) ने अपना भंडार खोल दिया है।

अब नाफेड 25 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेच रहा है। इंदौर पिछले तीन दिनों में चार वैन के माध्यम से करीब सात टन प्याज की बिक्री की गई। इंदौर में मूसाखेड़ी, पालदा क्षेत्र के शनि मंदिर, कृषि उपज मंडी, छावनी व रोबोट चौराहे पर नाफेड के माध्यम से प्याज की बिक्री की गई।

नाफेड के ट्रक रतलाम से प्याज लेकर इंदौर और भोपाल की मंडियों में भी पहुंच रहे हैं।इंदौर, भोपालव के अलावा अगले सप्ताह में नाफेड जबलपुर, ग्वालियर, सागर और मुरैना में भी प्याज की बिक्री शुरू करेगा। धीरे-धीरे सभी प्रक्रिया सभी जिलों में शुरू कर दी जाएगी। नाफेड ने प्याज के वाहन को बुलाने के लिए मोबाइल नंबर 8962109595 भी जारी कर दिया है।

नाफेड के पास डेढ़ लाख टन प्याज का भंडार

नाफेड 25 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराता रहेगा। बताया जा रहा है कि नाफेड के पास अभी डेढ़ लाख टन प्याज का भंडार है। मध्यप्रदेश में ही 750 टन प्याज नाफेड का रखा हुआ है। अभी इसी को बेचा जा रहा है। नाफेड नासिक से सीधे प्याज खरीदकर भी लोगों को कम दाम पर उपलब्ध कराएगा।

फैक्ट फाइल

प्याज का बाजार मूल्य – 50 रुपये किलो से अधिक

नाफेड बेच रहा प्याज – 25 रुपये किलो

इंदौर में वाहनों से बेची जा रही प्याज- 04

मध्यप्रदेश में प्याज का भंडार – 750 टन

हमारे पास डेढ़ लाख टन प्याज का भंडार है। मध्यप्रदेश में ही 750 टन प्याज रखा हुआ है। इंदौर में 28 अक्टूबर से तीन से चार स्थानों पर नाफेड के माध्यम से प्याज की बिक्री की जा रही है। अभी तक करीब सात टन प्याज इंदौर में बेचा जा चुका है। रतलाम से हम ट्रकों के माध्यम से प्याज बुलवाकर इंदौर में बेच रहे है। जब तक प्याज दाम सामान्य नहीं हो जाते, तब तक नाफेड के माध्यम से प्याज की बिक्री जारी रहेगी।

-अमित तनेजा, राज्य प्रमुख, नाफेड

Related Articles

Back to top button