ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने 12 सीटों के लिए बनाए मीडिया प्रभारी, कंट्रोल रूम स्थापित

भोपाल। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस के मीडिया विभाग ने प्रदेश की 12 प्रमुख सीटों पर अपने मीडिया प्रभारियों की तैनाती की है। यह पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के साथ ही मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने का काम करेंगे।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो प्रतिदिन सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में फीडबैक लेने का काम करेगा।

इसका प्रभारी संतोष सिंह परिहार और फरहाना खान को बनाया है। वहीं, बुदनी में निर्मल पुरोहित, दिमनी में अजीत सिंह भदौरिया, इंदौर एक में अमित चौरसिया, खुरई में अवनीश बुंदेला, निवास में शहरयार खान,

दतिया में धर्मेंद्र शर्मा, सीधी में रवि वर्मा, जबलपुर पश्चिम में प्रवीण धौलपुरे, गोहद में स्वदेश शर्मा, नरसिंहपुर में कुंदन पंजाबी, गाडरवारा में राजकुमार केलू उपाध्याय और सतना में उपेन्द्र मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया है।

Related Articles

Back to top button