ब्रेकिंग
Palamu Crime News: पलामू में 6 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार; आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट क... Khunti Double Murder Case: खूंटी में प्रेमी जोड़े की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; दोस्त ने ही ली थी दोनो... Nikhil Barla Selected: झारखंड के लाल निखिल बारला का भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में चयन; राज्य में खुशी... Deoghar Trikut Pahar: रोपवे हादसे के बाद त्रिकूट पहाड़ पर सन्नाटा; स्थानीय व्यापारियों की आजीविका पर... Ludhiana Food Safety Raid: सब्जी मंडी में पनीर और फलों की सघन जांच; 18 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट, मिलाव... Ludhiana School News: सरकारी आदेशों की उड़ी धज्जियां; चुनाव की छुट्टी के बावजूद खुले रहे कई निजी स्कू... Supreme Court Decision on SIR: मतदाता सूची की शुद्धता पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर; तरुण चुघ बोले- अब के... Punjab Municipal Elections: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; गुरदासपुर, कादियां और दीनानगर चुनाव... Punjab Sewa Kendra Strike: मोहाली में ठप हुआ कामकाज; कर्मचारियों की चेतावनी- मांगें न मानी तो पूरे र... Ludhiana Theft News: सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ; नकदी और कीमती सामान लेकर हुए फर...
मध्यप्रदेश

3 नवंबर को सर्वार्थसिद्धि योग में राशि परिवर्तन करेंगे शुक्र, 4 को रवि योग में मार्गी होंगे शनि

उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार दीपावली से पहले दो महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर में परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्रवार के दिन सर्वार्थसिद्धि योग में सुबह 7 बजे शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शनिवार के दिन नवंबर माह से वक्री चल रहे शनि मार्गीय होंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन सामाजिक, राजनीतिक परिवर्तन के साथ विभिन्न राशि के जातकों की किस्मत के द्वार खोलेगा।

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार नवग्रह में सुख, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। हालांकि, कन्या राशि का अधिपति बुध है और कन्या राशि में शुक्र निम्न अवस्था पर होते हैं। फिर भी दृष्टिसंबंधों के आधार पर देखें तो सातवीं दृष्टि उच्च की होती है जो मीन राशि को देखती है। इस दृष्टिकोण से शुक्र का राशि परिवर्तन केंद्र योग बनाएगा। साथ में व्यापार जगत में भारी परिवर्तन के साथ आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। उद्योग जगत में नए-नए परिवर्तन या नवाचार आदि दिखाई देगा, जो आमजन के लिए अनुकूल रहेगा।

शुक्र का केतु के साथ युति संबंध

शुक्र का कन्या राशि में केतु के साथ युति संबंध रहेगा। ज्ञातव्य है कि राहु-केतु ने 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन किया, जिसके अंतर्गत राहु मीन राशि में तथा केतु कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। अब कन्या राशि के केतु के साथ ही शुक्र का भी गोचर रहेगा। इस दृष्टि से शुक्र केतु की युति बनेगी यही युति अच्छी है, फिर भी खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

4 नवंबर को रवि योग में शनि होंगे मार्गी

नवग्रह में सर्वाधिक सुंदर ग्रह शनि वर्तमान में कुंभ राशि में वक्री चल रहे हैं। 4 नवंबर को इनका वक्रत्व काल समाप्त होगाऔर वे मार्गी होंगे। कुंभ राशि पर ही मार्गी होने का यह क्रम आगे तक चलेगा। उनके मार्गी होने से बहुत कुछ परिवर्तन होंगे। व्यापार-व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, लोह उद्योग, केमिकल आदि से जुड़े क्षेत्र में विशेष परिवर्तन तथा प्रगति होने का योग बन रहा है। शनि की साढ़े साती, शनि की महादशा, शनि की अंतर्दशा या शनि की ढैया से जो जातक प्रभावित हैं, उन सभी को राहत का अनुभव होगा।

इन राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

  • मेष : नए कार्य की प्राप्ति तथा आ रही बाधाओं का निवारण होगा।
  • वृषभ : भाग्योन्नति के रास्ते खुलेंगे तथा आर्थिक लाभ होगा।
  • मिथुन : स्वास्थ्य समस्या हल होगी तथा तनाव कम होगा।
  • कर्क : कुछ मामलों में मौन लाभप्रद रहेगा, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • सिंह : अधिक सोचने से बचने का समय, सब ठीक होगा।
  • कन्या : कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों में बाहरी यात्रा सफल होगी।
  • तुला : कोई बड़ा पद प्राप्त होने की संभावना है, प्रयास करें।
  • वृश्चिक : जमीन से जुड़े मामलों में लाभ होने की प्रबल संभावना है।
  • धनु : भाग्य तथा कार्य का लाभ मिलेगा, हाथ आए अवसरों का जाने ना दें।
  • मकर : समय पक्ष का होने जा रहा है, अंतिम ढैया लाभकारी रहेगा।
  • कुंभ : शनि की कोशिश से आध्यात्मिक धार्मिक भावनाओं का निर्माण होगा।
  • मीन : अपनों के सहयोग से अपका कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button