ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मध्यप्रदेश

दीपावली के लिए पटाखा थीम पर सजाए जा रहे घर

भोपाल। शहरवासियों ने दीपावली शुरू कर दी है। रोशनी, फूल, बंदनवार और रंग-बिरंगी लाइटों का दीपावली में खास महत्व है। डेकेरोशन के लिए बजार में सजावट की कई सारी चीजें मौजूद हैं। इस पर्व को यादगार बनाने के लिए शहरवासी अपने घर को पटाखा थीम पर सजा रहे हैं, इसके लिए बाजार में भी कई प्रोडक्ट मौजूद हैं। पटाखों के बिना भी दीपावली का त्योहार अधूरा सा लगता है। रंगों के बिना तो त्योहार पूरे ही नहीं होते और कुछ लोग बिना पटाखों के इन्हें अधूरा मानते हैं लेकिन इनसे रोजाना प्रदूषण तो नहीं किया जा सकता। पर इनसे घर को सजाया जरूर जा सकता है। आजकल बाजार में पटाखा स्टाइल में तोरण और कई डेकोरेटिव आइटम उपलब्ध हैं। ग्रहाणी राखी शर्मा ने बताया कि मैंने घर को सजाने के लिए खास दिवाली आर्ट पीस तैयार किए हैं। जिनको एक बार देखकर किसी को भी वह असली लगेंगे। यह फैब्रिक से बनाए गए हैं और ईको फ्रेंडली हैं। इस सीजन में इनसे घर की रौनक और बढ़ जाएगी। खास बात है कि इन्हें महिला कलाकारों ने ही तैयार किया है।

फैब्रिक के अनारए फुलझड़ी व चकरी

अशोका गार्डन के एक व्यापारी ने बताया कि बाजार में सेंटर टेबल पटाखा स्टिक आई है। यह टेबल डेकोर स्टिक्स हैं। स्टिक के ऊपर फैब्रिक से अनारए फुलझड़ी, चकरी, राकेट आदि तैयार किए हैं। देखने वाले को लगेगा असली पटाखे ही स्टिक से जोड़ दिए हैं। बच्चों को असली पटाखे की बजाय यह खेलने को भी दे सकते हैं। घर के हर कोने के साथ खुद को भी फेस्टिव रंग में रंगने को सभी का मन करता है। वहीं डिजाइनर ब्रोच भी बाजार में आई है। यह डिजाइनर ब्रोच कपड़ों पर लगाए जा सकते हैं। इनमें मैग्नेट जैसे अनारए राकेट पटाखों का लुक के विकल्प भी हैं, जिन्हें फ्रिज या किसी भी मेटल सर्फेस पर लगा सकते हैं। पटाखा स्टाइल तोरण हर दरवाजे पर टांगा जा सकता है। इन्हें एक साथ दीवार के किसी एक कोने में हैंग करके सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा सकता है। कोई दोस्त रिश्तेदार मिलने आए तो उनके साथ तस्वीर ले सकें।

रंगबिरंगी और खूबसूरत फेयरी एलईडी लाइट

इन दिनों रंगबिरंगी और खूबसूरत फेयरी एलईडी लाइट से बाजार भरा हुआ है। आमतौर पर बालकनी सीढ़ियोंए छत की रेलिंग्स को बिजली की झालरों से सजाया जाता है। इस बार सीलिंग पर ये झालरें लगा कर देखें। झिलमिलाती रोशनियों से कुछ अलग ही समां बंध जाएगा। इसके अलावा घर के पेड़ों को झालर से सजाकर भी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

मेटल और पेपरमैशी की कंदील

कंदील के बिना दीपावली का आनंद ही अधूरा सा लगता है। इस तरह की रंगबिरंगी 4-5 पेपर कंदील एक साथ हैंग करें। ध्यान रखें कि इनकी लंबाई बराबर न हो क्योंकि असिमिट्रकल ढंग से लगाई गई कंदील ज्यादा प्रभाव छोड़ती हैं। बाजार में मेटल और पेपरमैशी की कंदील भी इन दिनों खूब नजर आती हैं।

Related Articles

Back to top button