ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
धार्मिक

दिवाली के बाद बनेगा रुचक महापुरुष राजयोग, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश

इंदौर। हर महीने ग्रहों का गोचर होता है। दिवाली के बाद दो ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसमें ग्रहों के स्वामी मंगल और सूर्य भी शामिल है। मंगल ग्रह के गोचर से विशेष योग बनेगा। जिसका कई राशियों को फायदा मिलेगा। 16 नवंबर को मंगल ग्रह तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, अगले दिन सूर्य तुला से वृश्चिक राशि में जाएंगे। इससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है।

मिथुन राशि

रुचक महापुरुष राजयोग से मिथुन राशि वालों को फायदा हो सकता है। इस अवधि में आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। करियर से संबंधित मार्गदर्शन मिलेगा। पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

सिंह राशि

रुचक राजयोग सिंह राशि के जातकों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस समय वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। करियर में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा फायदेमंद हो सकती है। रियल एस्टेट का कारोबार करने वालों के लिए अवधि शानदार साबित होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए रुचक राजयोग शुभ साबित हो सकता है। मंगरल आपकी आय भाव में गोचर करेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलता नजर आ रहा है। करियर में सुनहरे मौके मिल सकता है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button