ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

हाईकोर्ट ने कहा, पूरे देश के लिए भिंड मुरैना वाले ही बनाते हैं नकली दूध-मावा

ग्वालियर। भिंड-मुरैना के लिए ये कहानी कौन सी नई है, यहां तो काफी पहले से यह सब चला आ रहा है। त्योहारी सीजन में नकली खोआ , नकली दूध बनाने का ठेका इन्हीं के पास तो होता है। पूरे हिंदुस्तान के लिए नकली खोआ और दूध यही बनाते हैं। त्योहार आया नहीं कि बनाकर बेचना शुरू। हाईकोर्ट की युगल पीठ के जस्टिस रोहित आर्या ने ग्वालियर चंबल संभाग में मिलावट के कारोबार को लेकर लगी याचिका में नाराजगी जताते हुए यह बात कही। उन्होंने गुरुवार की सुनवाई में ग्वालियर चंबल संभाग के सभी 9 कलेक्टरों को रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन इस सुनवाई पर रिकार्ड पेश नहीं किया गया, जिसपर टिप्पणी करते हुए जस्टिस आर्या ने अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी से कहा कि इस कारोबार की जड़ तक जाकर कलेक्टर कार्यवाही करें, सिर्फ चुनावों में व्यस्त होकर न रहें। अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी इसी दौरान कलेक्टरों द्वारा रिपोर्ट पेश की जानी है।

हाल ही में पकड़ा है नकली मावा

हाईकोर्ट जस्टिस रोहित आर्या ने मामले की सुनवाई के दौरान हाल ही में पकड़े गए नकली मावा की कार्यवाही को इंगित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सुनवाई पर आर्डर हुआ उसी दिन नूराबाद में नकली मावा पकड़ा गया। इसका मतलब है कि मिलावटखोरी का कारोबार शुरू हो गया है। बता दें कि नूराबाद पुलिस ने लगभग 20 क्विंटल बरफी और मावा एक बोलेरो से बरामद किया था। यह सब मुरैना के एक व्यापारी का था, जिसे ग्वालियर से लेकर धौलपुर और अंबाह-पोरसा तक सप्लाई किया जाता है।

भिंड-मुरैना से चलता है कारोबार

त्योहार की दस्तक के साथ ही मुरैना भिंड में मिलावट का कारोबार सक्रिय हो जाता है। यह पहली बार नहीं है जब शहर में मिलावटी मावा आ रहा हो, हर बार के त्योहारों पर यही स्थिति होती है। नकली मावा-मिठाई शहर में आती है और छापेमारी में क्विंटलों मात्रा में पकड़ी भी जाती है। फिर भी शहर की मिठाइयों और डेयरी पर यह नकली दूध और मावा को खपाया जाता है। नकली- असली मावा की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, इसके कारण लोग यह नकली मावा खरीद लेते हैं।

यह था याचिका का मामला

उमेश कुमार बोहरे ने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में ग्वालियर चंबल संभाग में सक्रियता से चल रहे मिलावट के कारोबार को लेकर याचिका दायर की थी। इस याचिका की सुनवाई हुई और सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए थे, लेकिन मुख्य सचिव ने कुछ नहीं किया। इसके बाद इस मामले में अवमानना दायर की गई।

Related Articles

Back to top button